Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज

 

कूड़े में लगी आग से करीब आधा दजर्न कारें जलकर राख

 Hadsa, Haldwani, Uttarakhand, Haldwani News, Uttarakhand News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हल्द्वानी , 18 Apr 2021

Last updated on: Apr 18, 2021, 00:00 IST

हल्द्वानी में कूड़े की आग से रविवार को लाखों का नुकसान हो गया। गौजाजाली उत्तर में खाली प्लाट में इक_ा हुए कूड़े के ढेर में किसी ने आ लगा दी थी। हवा के कारण आग फैल गई और पास में खड़े कई दर्जन वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान आग पर जब तक काबू पाया जाता तब तक करीब आधा दजर्न कारें जलकर रख हो गईं। वाहनों में आग लगने के दौरान गनीमत रही कि किसी भी वाहन का तेल टैंक नहीं फटा। यदि तेल टैंक फटता तो एक भीषण हादसा हो सकता था। नईबस्ती आस्ताना मस्जिद निवासी रियासत अली का गौजाजाली उत्तर में प्लाट है। प्लाट के खाली होने के चलते स्थानीय लोग उसे पार्किंग के तौर पर प्रयोग कर रहे थे। साथ ही प्लाट के एक किनारे में कूड़ा डालने की जगह भी लोगों ने बनाई है। रविवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे कूड़े के ढ़ेर से उठी चिंगारी से इमरान अंसारी के घर के आगे सोफे बनाने के लिए रखे फर्नीचर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग वाहनों तक जा पहुंची। आस-पास के लोगों की नजर जब आग पर पड़ी तो बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। लेकिन तब तक आग एक के बाद एक कई वाहनों को अपनी चपेट में ले चुकी थी। इसकी सूचना पार्षद रईस अहमद उर्फ गुड्डू ने डायल 112 व फायर ब्रिगेड को दी। सूचना के करीब आधे घंटे बाद पहुंचे दमकल के चार वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक प्लाट में खड़े आधा दर्जन से अधिक वाहन स्वाहा हो चुके थे। इस अग्निकांड में इमरान का छोटा हाथी संख्या यूके 04पीबी-7533, रईस अहमद की सेंट्रो कार संख्या यूके 04बी-2878, शहान अली की अल्टो कार यूके 04सी-8897, जुवैद की आईटेन कार यूपी 80बीसी-4776, मोहम्मद इकबाल की कार संख्या यूके 18एफ-0872 समेत दो अन्य वाहन पूरी तरह जल गए। जबकि हारून की कार संख्या यूके 06एएच-6703 को दमकल वाहनों ने जलने से बचा लिया। लेकिन इस कार का पिछला हिस्सा जल गया। सूचना पर तहसीलदार समेत एसओ बनभूलपुरा मोहम्मद युनूस ने आग से हुई क्षति का मुआयना किया।

 

Tags: Hadsa , Haldwani , Uttarakhand , Haldwani News , Uttarakhand News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD