Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

स्कूल में अवकाश होने के कारण बड़ा हादसा टला

सड़क बनाने को पहाड़ी में किया जा रहा था विस्फोट और भरभरा कर गिर पड़ी स्कूल की इमारत

 Bageshwar, Uttarakhand, Bageshwar News, Uttarakhand News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बागेश्वर , 18 Apr 2021

Last updated on: Apr 18, 2021, 00:00 IST

बागेश्वर जिले के वाछम गांव में खरकिया से खाती छह किमी सड़क बनाने के लिए पहाड़ी को तोडऩे का काम किया जा रहा है। विस्फोटकों का प्रयोग मानकों के विपरीत हो रहा है। रविवार को विस्फोटकों के भारी इस्तेमाल और मलबे से जूनियर हाइस्कूल शरण का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। स्कूल में अवकाश होने के कारण बढ़ा हादसा टल गया है। इसके अलावा चार स्थानीय लोगों के मकान भी खतरे की जद में आ गए हैं। स्थानीय लोगों में आक्रोश है और उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वर्तमान में सड़क तीन किमी कट चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क निर्माण के दौरान विस्फोटकों का प्रयोग किया जा रहा है। जिसके कारण जूनियर हाइस्कूल शरण के भवन एक ओर से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। रविवार होने से स्कूल बंद था। जिससे बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने बताया कि डंपिंग ग्राउंड नहीं बनाया गया है। सड़क का मलवा शरण गांव में फेंका जा रहा है। जिससे केदार सिंह का मकान खतरे में आ गया। सड़क कटते समय मलबा आने से वह भाग खड़े हुए। ग्राम प्रधान वाछम मालती देवी ने कहा कि सड़क कटान में नियम कानून का जमकर उल्लंघन हो रहा है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग को कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। सरपंच कलावती देवी, केदार सिंह, महिपाल सिंह, संजय सिंह, दीपक सिंह, हंसी दानू, दिनेश सिंह आदि ने कहा कि यदि शीघ्र विस्फोटकों का इस्तेमाल रोका नहीं गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इधर, जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि घटना की जांच कराई जाएगी।

 

Tags: Bageshwar , Uttarakhand , Bageshwar News , Uttarakhand News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD