Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

द. अफ्रीका टीम में वापसी को लेकर बाउचर से बात करूंगा : डिविलियर्स

Listen to this article

5 Dariya News

मुंबई , 19 Apr 2021

Last updated on: Apr 19, 2021, 00:00 IST

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स ने कहा है कि राष्ट्रीय टीम में फिर से वापसी करने को लेकर वह टीम के मुख्य कोच मार्क बाउचर से बातचीत करेंगे। डिविलियर्स ने मई 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। डिविलियर्स आईपीएल 2021 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 34 गेंदों पर 76 रनों की नाबाद पारी खेलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को शानदार जीत दिला दिलाई थी। डिविलियर्स ने मैच के बाद कहा, "हमें आईपीएल के दौरान कुछ समय के लिए बातचीत करने का मौका मिला है। लेकिन हां, हम इसके बारे में पहले से ही बात कर रहे हैं। " उन्होंने कहा, " पिछले साल उन्होंने मुझसे पूछा था कि क्या मैं वापसी करने के इच्छुक हूं। मैंने कहा था कि निश्चित रूप से। आईपीएल के बाद हम देखेंगे कि मेरी फॉर्म और फिटनेस कहां है।" डिविलियर्स ने यह भी कहा कि उन्हें यह भी देखना होगा कि मौजूदा खिलाड़ियों के मामले में दक्षिण अफ्रीका कैसे आकार लेता है और यह भी एक कारक होगा कि वह टीम में वापसी करेंगे या नहीं। पूर्व कप्तान ने कहा, " इसके अलावा, उनकी टीम के युवा पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर मेरे लिए कोई जगह नहीं है, तो यह सही है। अगर मैं वहां जा सकता हूं, तो यह शानदार होगा। आईपीएल के आखिर में बाउचर के साथ बातचीत करेंगे और फिर उसी के अनुसार योजना बनाएंगे।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2021 , #IPL2021 , AB de Villiers

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD