Friday, 17 May 2024

 

 

खास खबरें सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून को झाड़ू से करनी है सफाई मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत एक महीने से भी कम समय में किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अम्बाला शहर रैली से पहला ही चुनाव लड़ रही बंतो कटारिया के हौसले बुलंद निर्दलीय उम्मीदवार शकील मुहम्मद ने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में नामांकन पत्र वापस लिया हीरामंडी के वीडियो सॉन्ग "मासूम दिल है मेरा" के रिलीज पर ऋचा चड्ढा भावुक होकर बोलीं सात करोड़ का है उर्वशी रौतेला का कान्स कस्टम गाउन

 

समानता व समरसता के लिए अपना जीवन समर्पित किया बाबा साहब ने : गोविंद सिंह ठाकुर

Govind Singh Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Kullu,  B. R. Ambedkar, Bhimrao Ramji Ambedkar, Babasaheb Ambedkar, Dr. B. R. Ambedkar, Dr. Bhim Rao Ambedkar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 14 Apr 2021

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन समाज में समानता व समरसता लाने के लिए समर्पित किया। वह एक महान शिक्षाविद, राजनीतिज्ञ विधिवेत्ता व अर्थशास्त्री थे। यह बात शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आज मनाली विधानसभा के बैंची में बाबासाहेब अंबेडकर की 130वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा सैकड़ों वर्षों तक कुरीतियों की बेड़ियों में जकड़े देश में जात पात का बड़ा बोलबाला था। असमानता और समरसता का समाज में अभाव था, उन्होंने न सिर्फ ऊंच नीच को खिलाफ आवाज बुलंद की बल्कि वह समाज के हाशिए पर धकेले गए लोगों की उम्मीद बनकर भी उभरे।उन्होंने कहा डॉ. भीमराव को भारत के संविधान निर्माण की प्रारूप समिति का अध्यक्ष बनाया गया और उन्होंने सबसे पहला काम गरीबों मजदूरों व दलितों को समाज में बराबरी का दर्जा प्रदान करने के लिए किया। उनका मानना था कि कोई भी समाज तब तक उन्नत समाज नहीं बन सकता जब तक इसके नागरिकों में समानता और समरसता का वातावरण ना हो।गोविंद ठाकुर ने कहा कि युवा पीढ़ी को बाबासाहेब की शिक्षा और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उनके आदर्शों को न केवल भारतवर्ष बल्कि पूरी दुनिया में सम्मान किया जाता है और उनकी जयंती भी विश्व के विभिन्न भागों में उनके चाहने वालों द्वारा मनाई जा रही है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्राम पंचायत की मांगों को पूरा करते हुए गोविंद ठाकुर ने पाठशाला के मंच पर छत लगाने के लिए 3 लाख रुपए, दुर्गा माता मंदिर परिसर के विकास के लिए तीन लाख तथा माली पत्थर भवन के लिए भी 3 लाख रुपए देने की घोषणा की।एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि बाबा साहेब ना केवल दलितों मुस्लिमों व पिछड़े वर्गों के मसीहा थे बल्कि वह समूची मानव जाति के मसीहा कहलाए।प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि युवा पीढ़ी को बाबासाहेब की जीवनी को अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी उन्होंने हिम केयर योजना में पंजीकृत करवाने के लिए लोगों से आग्रह किया। उन्होंने कहा इस साल के बजट में प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा पेंशन की आयु सीमा को 70 वर्ष से घटाकर 65 वर्ष कर दिया है। उन्होंने कहा बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत बीपीएल परिवारों में जन्मी दो बेटियों के नाम सरकार 21 हजार रुपए की एफडी प्रति बच्ची के नाम पर सरकार जारी करती है। भाजपा एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र ने भी बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला।स्थानीय प्रधान जोगिंदर कुमार मेहरा ने मेहमानों का स्वागत किया और ग्राम पंचायत की समस्या मंत्री के समक्ष रखी।इस अवसर पर रजनी ठाकुर, मंडल अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, भाजपा महामंत्री अखिलेश कपूर, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य जोगिंदर सिंह, पंचायत समिति के अध्यक्ष कुंदन लाल ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष जनेश, के अलावा उप प्रधान प्रेमचंद, उपाध्यक्ष पंचायत समिति अनीता सहित अन्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

 

Tags: Govind Singh Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Kullu , B. R. Ambedkar , Bhimrao Ramji Ambedkar , Babasaheb Ambedkar , Dr. B. R. Ambedkar , Dr. Bhim Rao Ambedkar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD