Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'बिसात' मेरे लिए इमोशनली काफी चैलेंजिंग रही : संदीपा धर

 Web Series, Entertainment, Mumbai, Actress, Actor, Mumbai News, Sandeepa Dhar, Bisaat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Apr 2021

Last updated on: Apr 09, 2021, 00:00 IST

डायरेक्टर विक्रम भट्ट की साइकोलोजिकल थ्रिलर वेबसीरिस 'बिसात' का ट्रेलर आ चुका हैं। जिसमे लीड रोल में नजर आ रही हैं संदीपा धर। वेबसीरिस में अपने किरदार को लेकर संदीपा काफी खुश हैं और करैक्टर को लेकर की गई उनकी तैयारी के बारे में संदीपा खुल कर बात कर रही हैं।खूबसूरत और टैलेंटेड संदीपा धर के लिए साइकेट्रिस्ट कियाना वर्मा का रोल करना इतना आसान नही था। इसके लिए संदीपा काफी मनोचिकित्सक से मिली उनके सेशन एटेंड किए। जिस तरह से वो अपने मरीज़ से मिलते हैं। उनके आचरण से लेकर, शरीर के हाव भाव और उनके काम करने के तरीके को संदीपा ने बड़ी ही बारीकी से समझा।अपने रोल के बारे में संदीपा कहती है " मैंने एक से डेढ़ महीने मनोचिकित्सक डॉक्टर के साथ बिताया तांकि चिकित्सा पद्धति को समझ सकू और उनके निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ की कड़ी को अपने आप मे उतार सकू"। बिसात की शूटिंग मेरे लिए इमोशनली काफी चैलेंजिंग रही हैं। हमने 50 दिन की शूटिंग की और ये 50 दिन भावनात्मक रूप से मेरे जिंदगी के सबसे गहरे दिन थे जिसने मुझे झकझोर दिया। हालांकि एक एक्टर होने के नाते ये किरदार मेरे लिए काफी संतोष जनक हैं। क्योंकि हर रोज जब मैं घर आती, मैं अपने आप को शारीरिक और मानसिक रूप से थका हुआ पाती पर इस बात की खुशी रहती कि मैंने इन किरदार के लिए कड़ी मेहनत की और अपना बेस्ट दिया हैं।" इतना ही नही अपने रोल पर प्रकाश डालते हुए संदीपा कहती हैं " कियाना वर्मा एक नए जमाने की खुले विचारों वाली लड़की हैं जो आकांक्षाओ से भरी हैं। जिसकी जिंदगी काफी जटिलताओं से भरी हैं। एक असफल शादीशुदा जिंदगी जिसे वो ठीक करने की कोशिश कर रही हैं। जिसकी प्रोफेशनल लाइफ भी काफी परेशानियों से गुजर रही हैं। ऐसे में अपने पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी को सन्तुलित करने की जद्दोजहद इसमें दिखाई देगी।एक मर्डर मिस्ट्री के अलग-बगल घूमती साइकोलोजिकल थ्रिलर 'बिसात' में संदीपा के अलावा ओमकार कपूर भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। विक्रम भट्ट द्वारा डायरेक्ट की गई ये सीरीज MX Player पर जल्द ही रिलीज की जाएगी।

 

Tags: Web Series , Entertainment , Mumbai , Actress , Actor , Mumbai News , Sandeepa Dhar , Bisaat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD