Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ट्रंचिंग ग्राउंड में आग नहीं बुझने तक रोके रखीं कूड़ा गाडिय़ां

  Haldwani, Uttarakhand, Haldwani News, Uttarakhand News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हल्द्वानी(उत्तराखण्ड) , 09 Apr 2021

Last updated on: Apr 09, 2021, 00:00 IST

ट्रंचिंग ग्राउंड में गुरुवार देर रात तक आग नहीं बुझने से आक्रोशित वनभूलपुरा के लोग पूरी रात धरने पर बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने हल्द्वानी, नैनीताल और भीमताल की कूड़ा गाडिय़ां अनलोड नहीं होने दीं। इस कारण हल्द्वानी में शुक्रवार कूड़ा नहीं उठ सका। मामले की गंभीरता देखते हुए सुबह करीब 11 बजे एसडीएम विवेक राय और प्रभारी सीओ प्रमोद साह मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाया गया कि आगे से आग लगने की सूरत में प्रशासन यहां पानी टैंकर भेजने के साथ सभी व्यवस्थाएं करेगा। तब लोगों ने अपना धरना खत्म किया। धरना दे रहे सपा प्रदेश महासचिव शोएब अहमद ने एसडीएम विवेक राय को हाईकोर्ट के एक आदेश की कॉपी दिखाई। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम लगाने के निर्देश दिए थे। मगर अभी तक नगर निगम व्यवस्था नहीं कर पाया है। ट्रंचिंग ग्राउंड में आग लगने की स्थिति में पानी, चूना आदि की व्यवस्था न होने की बात भी कही। बार-बार आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए सीसीटीवी की व्यवस्था न करने पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि कूड़ा डलने से कोई समस्या नहीं है। मगर आग लगने की स्थिति पर नगर निगम आग बुझाने के लिए उचित प्रबंध करे। उन्होंने कहा कि अगर अब आग लगी तो धरना नहीं भूख-हड़ताल पर बैठ जाएंगे। एसडीएम विवेक राय ने नगर निगम प्रशासन को ट्रंचिंग ग्राउंड में आग लगने की स्थिति पर नियंत्रण के लिए नियमानुसार उचित प्रबंध करने को कहा है। धरना देने वालों में जियाउद्दीन कुरैशी, मो. असलम, जुनैद, आमिर, अख्तर अली, रिजवान आदि मौजूद रहे।दमकल की चार गाडिय़ों ने बुझाई आग: एसडीएम के निर्देश के बाद मौके पर आग बुझाने के लिए दमकल की चार गाडिय़ां मौके पर भेजी गईं। इनके जरिए देर शाम तक आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद देर शाम नगर निगम ने शहर से कूड़ा उठवाया।

 

Tags: Haldwani , Uttarakhand , Haldwani News , Uttarakhand News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD