Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

सीएम की बुद्धि-शुद्धि के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया हवन

 Haridwar, Uttarakhand, Haridwar News, Uttarakhand News, Uttarakhand Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हरिद्वार(उत्तराखंड) , 08 Apr 2021

Last updated on: Apr 08, 2021, 00:00 IST

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में मुख्यमंत्री की बुद्धि शुद्धि के लिए गंगा घाट पर हवन का आयोजन किया गया और माँ गंगा से मुख्यमंत्री के सामान्य ज्ञान वृद्धि के लिए प्रार्थना की गयी। नगर अध्यक्ष रवि कश्यप ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार पटरी से पूरी तरह उतर चुकी है। लगातार बे सिरपैर के बयान दे रहे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पीएम नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान श्री राम से कर देते हैं। कभी महिलाओं के पहनावे के बारे में टिपणी करते हैं। कभी कहते हैं कि अमेरिका ने भारत पर दौ सौ साल तक राज किया। अब उन्होंने बनारस में कुंभ होने का नया बयान दिया है। इसलिए मुख्यमंत्री की बुद्धिशुद्धि के लिए हवन कर माँ गंगा से प्राथना की गयी है कि उनके सामान्य ज्ञान में वृद्धि करे। रवि कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री को फिजूल के बयान देने के बजाए प्रदेश की जनता व् व्यापारियो की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए। प्रदेश की जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है। जिसका अंदाजा सल्ट विधानसभा परिणाम के साथ ही भाजपा को हो जायेगा। आशीष शर्मा, सनी मल्होत्रा, एकलव्य गोस्वामी ने संयुक्त रूप से कहा कि मुख्यमंत्री के बयानों से लगता है कि अभी उनको यह विश्वास नही हुआ है कि वह अब प्रदेश के मुखिया बन गए हैं। इसलिए रोज कोई न कोई शगुफा छोड़ देते हैं। मुख्यमंत्री को चाहिए की हरिद्वार में हो रहे कुंभ में जो अव्यवस्थाएं हैं। उसको सुधारे और कुंभ को और भव्य और दिव्य बनाने पर काम किया जाये। नही तो वो दिन दूर नही जब प्रदेश की जनता सड़को पर उतर कर मुख्यमंत्री और भाजपा का विरोध करने पर मजबूर हो जाएंगी। इस दौरान नीलम शर्मा, प्रकाश भटट, अनंत पांडेय, विजय कुमार, रमेश कुमार, शानू गिरी, श्याम गुप्ता, ओम प्रकाश शर्मा, जवाहर सिंह, अनिल शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

 

Tags: Haridwar , Uttarakhand , Haridwar News , Uttarakhand News , Uttarakhand Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD