Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डीएम ने किया पुस्तकालय के रूपांतरण कार्य का लोकार्पण

Listen to this article

5 Dariya News

उत्तरकाशी(उत्तराखंड) , 08 Apr 2021

Last updated on: Apr 08, 2021, 00:00 IST

राजकीय जिला पुस्तकालय का रूपांतरण कार्य पूरा हो गया है। गुरुवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुस्तकालय के रूपांतरण कार्य का लोकार्पण किया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि जिला पुस्तकालय उत्तरकाशी में पढऩे वाले बच्चों के लिए आधुनिक सुविधाओं के साथ पुस्तकालय को नया स्वरूप में दिया गया है। इस मौके पर पुस्तकालय में विभिन्न किताबों के रखरखाव को व्यवस्थित रखने को लेकर अध्यापकों व अध्यापिकाओं को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि पुस्तकालय उन होनहार छात्र-छात्राओं के लिए बहुआयामी सिद्ध होगा। जो किन्हीं कारणवश या आर्थिक स्थिति से विभिन्न प्रतियोगी किताबों को पढऩे में वंचित रहते थे। उन्होंने कहा जनपद में शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे। इस बार जिला योजना में सबसे अधिक धनराशि स्कूलों को बेहतर बनाने में खर्च की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि पुस्तकालय में सीसीटीवी कैमरे व अन्य जो भी आवश्यकताओं की जरूरत है उन्हें शीघ्र एक माह के अंदर पूर्ण कर लिया जाएगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार सेमल्टी ने बताया कि पुस्तकालय में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे संघ लोक सेवा आयोग, राज्य लोक सेवा आयोग, आइआइटी, एनडीए, सीडीएस आदि नवीन अध्ययन सामग्री की पुस्तकें पुस्तकालय को जिलाधिकारी के प्रयासों से प्राप्त हो चुकी हैं। पुस्तकालय में लगभग 45000 हजार पुस्तकें वर्गीकरण की गई हैं। मुख्यालय की इकलौती लाइब्रेरी को आधुनिक स्वरूप प्रदान किया गया है । इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र सक्सेना, खंड शिक्षाधिकारी विक्रम जोशी, जिला पुस्तकालय अध्यक्ष अखिलानंद भट्ट, प्रधानाचार्या विजेन्द्र सिंह राणा, आनन्द मोहन भट्ट आदि मौजूद थे।

 

Tags: Uttarkashi , Uttarakhand , Uttarkashi News , Uttarakhand News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD