Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

बार एसोसिएशन के चुनाव में अंतिम क्षणों में प्रत्याशियों ने लगाया एड़ी चोटी का जोर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

विकासनगर(उत्तराखंड) , 08 Apr 2021

Last updated on: Apr 08, 2021, 00:00 IST

पछुवादून बार एसोसिएशन विकासनगर में अध्यक्ष पद पर आमने सामने के कांटे की टक्कर व सचिव पर चतुष्कोणीय मुकाबले के चलते अंतिम समय में प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के लिए गुरुवार का दिन करो या मरो का रहा। तहसील परिसर से लेकर ढकरानी कोर्ट परिसर तक प्रत्याशी दिनभर मतदाता अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में रिझाने के लिए उनके चेंबरों के चक्कर काटते रहे। दिनभर चेंबर मिटिंगों के बाद देर रात तक कनवेंसिंग चलती रही। पछुवादून बार एसोसिएशन अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर शुक्रवार को मतदान होगा। मतदान से पहले आखरी क्षणों में प्रत्याशियों ने पूरा दमखम झोंक दिया है। अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष संजीव बर्तवाल व पूर्व अध्यक्ष मनोज शर्मा के बीच कांटे की टक्कर है। बर्तवाल लगातार दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं और इस बार वह जीत की हैट्रिक बनाने की तैयारी में हैं। वहीं पूर्व अध्यक्ष मनोज शर्मा भी दो बार पहले अध्यक्ष रह चुके हैं। कांटे के संघर्ष में दोनों दावेदारों ने जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया हुआ है। दोनों दावेदार अपने समर्थकों के गुरुवार सुबह से लेकर देर रात तक मतदाताओं को साधने में जुटे रहे। उपाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कुकरेती, अमिता राणा व संजय कुमार शर्मा मैदान में त्रिकोणीय मुकाबला है। वहीं सचिव पद पर पूर्व सचिव वैभव त्यागी, आशीष सिंह, नरेश चौहान व नवीन चंद आर्य के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला है। चारों प्रत्याशी दिनभर अपने अपने पक्ष में माहोल बनाने में जुटे रहे। पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए सुमनलता व प्रतिमा के बीच आमने सामने का कांटे का मुकाबला है। जबकि कार्यकारिणी के मात्र एक सदस्य तीन वर्ष से अधिक की प्रैक्टिस वाले सदस्य के लिए गौरव सैनी व विजय सिंह के बीच सीधा मुकाबला है। पछुवादून बार एसोसिएशन के लिए शुक्रवार को मतदान होगा व परिणाम भी घोषित होंगे। ऐसे में देखना यह होगा कि अंतिम क्षणों में दिलचस्प हो चुके मुकाबलों में कौन बाजी मारता है।इन पदों पर चुने जा चुके निर्विरोध: सहसचिव पद पर कुलदीप सिंह, कोषाध्यक्ष पर शशिकुमार, आडिटर पर जमशेद अली, कार्यकारिणी सदस्य में दस वर्ष से अधिक प्रैक्टिस करने वाले सदस्य के पद पर विजय भारद्वाज, सात वर्ष से अधिक प्रैक्टिस के लिए अनुज गौतम, पांच वर्ष से अधिक के लिए राहुल गुप्ता पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो चुके हैं।

 

Tags: Vikasnagar , Uttarakhand , Vikasnagar News , Uttarakhand News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD