Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर लारेंस बिशनोयी और कनाडा आधारित गोल्डी बराड़ के करीबी गगन बराड़ को हिमाचल के कसौल से किया गिरफ्तार

फरीदकोट के यूथ कांग्रेस नेता गुरलाल सिंह भलवान के कत्ल केस में मुख्य साजिशकर्ता था गगन

 Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Lawrence Bishnoi, Gagandeep Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 05 Apr 2021

Last updated on: Apr 05, 2021, 00:00 IST

पंजाब पुलिस ने हिमाचल पुलिस के साथ सांझी कार्यवाही के अंतर्गत जेल में बंद गैंगस्टर लारेंस बिशनोयी के करीबी को गिरफ्तार किया, जिसने लारेंस बिशनोयी और कनाडा आधारित गोलडी बराड़ के इशारे पर यूथ कांग्रेस नेता गुरलाल सिंह भलवान के कत्ल की योजना बनाने, कत्ल को अंजाम देने और कातिलों को पनाह देने में मुख्य भूमिका निभाई थी।गिरफ्तार किये दोषी की पहचान गगनदीप सिंह उर्फ पड्डा उर्फ गगन बराड़, उर्फ लाभ सिंह लभ्भू, उर्फ गोगी पुत्र गुरमीत सिंह निवासी पंजगराई कलां, कोटकपूरा, फरीदकोट के तौर पर हुई है।डी.जी.पी. पंजाब दिनकर गुप्ता ने अपने प्रैस बयान के द्वारा कहा कि गोल्डी बराड़ ने गैंगस्टर बिशनोयी की मदद से उसके भाई(कजऩ) गुरलाल बराड़ के कत्ल का बदला लेने के लिए इस अपराध को अंजाम दिया था।कत्ल से कुछ घंटों बाद गैंगस्टर लारेंस बिशनोयी, जो इस समय राजस्थान की अजमेर जेल में बंद है, के फेसबुक पेज़ पर एक पोस्ट डाली जिसके आधार पर इस अपराध को बिशनोयी के सहायक गुरलाल बराड़ की मौत के साथ जोड़ा जा रहा है।21 फरवरी को दिल्ली पुलिस ने इस कत्ल में शामिल 3 व्यक्तियों गुरविन्दर पाल उर्फ गोरा, सुखविन्दर ढिल्लों और सौरभ वर्मा को गिरफ्तार किया था और अगले ही दिन पंजाब पुलिस ने उनको हथियार मुहैया कराने के मामले में घणीया वाला गाँव के रहने वाले गुरपिन्दर सिंह को गिरफ्तार किया था।जांच में पता लगा कि गुरविन्दर पाल उर्फ गोरा खरड़ में गगन बराड़ के साथ किराये के एक सांझे फ्लैट में रहता था और खरड़ में गगन बराड़ के इस मकान में ही साजिश रची गई थी। गोल्डी बराड़ का करीबी साथी होने के कारण गगन दिल्ली स्पैशल सैल और फरीदकोट पुलिस इस कत्ल मामले में अपेक्षित था।दिल्ली पुलिस ने उसके खरड़ की किराये वाली रिहायश पर भी छापा मारा परन्तु गगन ने अपने सभी संचार चैनलों को ठप्प कर दिया था और छापेमारी से पहले ही वह पुिलस को चकमा देकर फरार हो गया क्योंकि उसको दिल्ली पुलिस की तरफ से उनकी गिरफ्तारी की भिनक लग गई थी।

डीजीपी गुप्ता ने बताया कि विशेष सूचनाओं के आधार पर पंजाब पुलिस की संगठित क्राइम कंट्रोल यूनिट (ओ.सी.सी.यू) और काउन्टर इंटेलिजेंस यूनिटों की टीमों को अतिरिक्त डी.जी.पी. (ए.डी.जी.पी.) अंदुरूनी सुरक्षा आर.एन. ढोके की निगरानी अधीन मुलजिम को गिरफ्तार करने का काम सौंपा गया। इन टीमों ने हिमाचल प्रदेश के कासोल में मुलजिम के टिकानों का पता लगाया और हिमाचल पुलिस के साथ सांझे आप्रेशन के दौरान गैंगस्टर गगन बराड़ को काबू किया।अपनी प्राथमिक पूछताछ के दौरान गगन बराड़ ने खुलासा किया कि वह चण्डीगढ़ के नाइट क्लबों में बाऊंसर के तौर पर काम कर रहा था और पिछले 4-5सालों से गोरा और गुरलाल बराड़ का दोस्त था। उसे गुरलाल बराड़ के हवाले से बाऊंसर की नौकरी मिली थी।डीजीपी ने आगे बताया कि गोरे ने उसको गोलडी बराड़ के साथ मिलाया था। इसके अलावा दो व्यक्तियों राजन पांडे उर्फ विशाल और छोटू जो कि हरियाणा के रहने वाले लगते हैं, करीब 20 दिन उनके कमरे में रहे और कत्ल से दो दिन पहले ही गोरे का कमरा छोड़ कर चले गए। गोल्डी बराड़ के निर्देशों और कत्ल से एक दिन पहले गगन ने खरड़ के फस्र्ट बाईट पीजा के नजदीक एक अनजाने व्यक्ति को एक हथियारों और गोली-बारूद के साथ भरा थैला पकड़ाया था। यह थैला गोरा लाया था और अपने कमरे की अलमारी में रखा हुआ था।जब दिल्ली पुलिस ने उसके किराये के मकान पर छापा मारा तो उसने अगले दो दिनों के लिए खरड़ में एक दोस्त के फलैट में पनाह ली और फिर हरिमंदिर साहिब अमृतसर चला गया। वहाँ से वह मकलौड गंज चला गया और फिर हिमाचल प्रदेश के कासोल पहुँच गया।फरार होने पर गगन बराड़ कई ओटीटी ऐपस सहित गोल्डी बराड़ के संपर्क में रहा और गोल्डी बराड़ ने उसे गुजारे के लिए गुग्गल पे के द्वारा पैसे भेजे।दोषी पर मुकदमा नंबर 44 तारीख 18/2/2021 को आइपीसी की धारा 302, 120 -बी, 34 और हथियार एक्ट की धारा 25 के अधीन थाना सिटी फरीदकोट में मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम ने उसको मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया और आगे जांच के लिए उसको पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Lawrence Bishnoi , Gagandeep Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD