Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भव्य रूप से निकली श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की पेशवाई

कुंभ मेले श्रद्धालुओं को सत्य मार्ग की प्रेरणा देती हैं सनातन धर्म की परंपराएं : श्रीमहंत नरेद्र गिरी

 Baba Ramdev, Haridwar, Uttarakhand, Haridwar News, Uttarakhand News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हरिद्वार (उत्तराखंड) , 04 Apr 2021

Last updated on: Apr 04, 2021, 00:00 IST

बैण्ड बाजों, हाथी, घोड़ो व ऊंटों से सुसज्जित श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की भव्य पेशवाई भूपतवाला से चलकर हरकी पैड़ी, अपर रोड़, वाल्मिीकि चौक, शिवमूर्ति, तुलसी चौक, शंकराचार्य चौक होते हुए कनखल स्थित अखाड़े की छावनी पहुंची। पेशवाई का कई स्थानों पर विभिन्न सामाजिक संगठनों व स्थानीय लोगों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। पेशवाई पर हेलीकॉप्टर से भी पुष्पवर्षा की गयी। पेशवाई का स्वागत करने पहुंचे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने अखाड़े के संतों को फूलमाला पहनाकर शुभकामनाएं दी। श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि कोरोना काल में कुंभ मेले का भव्य आयोजन पूरे विश्व को सकारात्मक आध्यात्मिक संदेश प्रदान करेगा। कुंभ की आलोकिक छटा पूरे विश्व में भारत को महान बनाती है। संतों का जप तप व सनातन धर्म की परंपराएं कुंभ के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को सत्य मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि पतित पावनी मां गंगा के आशीर्वाद से कुंभ मेला भव्य रूप से संपन्न होगा। योग गुरू बाबा रामदेव ने पेशवाई में शामिल संतों का स्वागत करते हुए कहा कि सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति के संरक्षण संवद्र्धन में श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन का विशेष योगदान है। संत परंपरा में विशेष स्थान रखने वाले श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की पेशवाई श्रद्धालुओं को आध्यत्मिक प्रेरणा देगी। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के श्रीमहंत महेश्वरदास महाराज ने कहा कि पेशवाई के रूप में अखाड़े के संत छावनी प्रवेश करेंगे तथा छावनी में धर्मध्वजा के नीचे सभी धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। 

उन्होंने कहा कि कुंभ मेला सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति का शिखर उत्सव है।कुंभ मेले के दौरान देश भर से आने वाले संत महापुरूषों का गंगा तट पर होने वाला विशाल संत समागम पूरी दुनिया को विशेष धार्मिक संदेश प्रदान करता है। कुंभ मेले के दौरान संत महापुरूषों द्वारा किए जाने वाले विशेष अनुष्ठानों से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि कुंभ मेले में संत महापुरूषों के दर्शन मात्र से ही श्रद्धालु भक्तों का कल्याण हो जाता है। काष्र्णि पीठाधीश्वर स्वामी गुरू शरणानंद व मुखिया महंत दुर्गादास महाराज ने कहा कि कुंभ मेला श्रद्धालुओं को देश भर से गंगा तटों पर एकत्र होने वाले सिद्ध संत महापुरूषों के दर्शन व आशीर्वाद का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि परोपकार के लिए जीने वाले संत महापुरूष अपने अनुष्ठानों के जरिए मानव कल्याण की कामना करते हैं। महंत निर्मलदास महाराज ने कहा कि भारतीय पंरपरांओं में कुंभ मेले का विशेष महत्व है। आद्य गुरू शंकराचार्य द्वारा स्थापित तेरह अखाड़े कुंभ का विशेष आकर्षण होते हैं। उन्होंने कहा कि समुद्र मंथन के दौरान निकले अमृत कलश से जिन चार स्थानों पर अमृत की बूंदे गिरी थी। उन चार स्थानों पर अनादि काल से कुंभ मेले का आयोजन होता है। हरिद्वार में प्रत्येक 12 वर्ष के अंतराल पर होने वाला कुंभ पूरी दुनिया को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस दौरान कोठारी महंत दामोदर दास, महंत निरंजन दास, महंत दर्शन दास, महंत जयेंद्र मुनि, महंत रामशरण दास, महंत प्रेमदास, महंत व्यास मुनि आदि संत शामिल रहे।पेशवाई का जयराम पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, स्वामी ऋषिश्वरानंद, महंत दुर्गादास, बाबा हठयोगी, स्वामी विष्णुदास, निरंजनी अखाड़े के कुंभ मेला प्रभारी श्रीमहंत रविन्द्रपुरी, श्रीमहंत राजेंद्र दास, श्रीमहंत धर्मदास, श्रीमहंत रामकिशन दास, महंत गौरीशंकर दास, म.म.स्वामी सांवरिया बाबा, महंत रामशरण दास, महंत रविन्द्र पुरी, मुखिया महंत भगतराम, निर्मल अखाड़े के कोठारी महंत जसविन्दर सिंह, महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री, म.म.स्वामी कपिल मुनि, महंत रूपेंद्र प्रकाश सहित सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूषों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। 

 

Tags: Baba Ramdev , Haridwar , Uttarakhand , Haridwar News , Uttarakhand News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD