Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पिता-पुत्र ने रंजिश में दो भाइयों को सुए से गोदा

Listen to this article

5 Dariya News

रुड़की (उत्तराखण्ड) , 01 Apr 2021

Last updated on: Apr 01, 2021, 00:00 IST

पिता पुत्र ने रंजिश में दो भाइयों को सुए से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर आरोपी वहां से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर पर पुलिस ने दंपति समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस कोतवाली को 10 सिविल लाइंस निवासी इंद्रजीत आहूजा ने तहरीर देकर बताया कि 29 मार्च को घर के बाहर कार खड़ी थी। पड़ोसी विजय वालिया ने कार में तोडफ़ोड़ की। विरोध पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। शोर-शराबा होने पर कई लोग मौके पर आ गए। जिन्होंने उस वक्त मामला शांत कराया। 31 मार्च को शाम के वक्त बेटा सिद्धार्थ और भतीजा राघव सोनाली एंक्लेव निवासी दोस्तों के यहां गए हुए थे। तभी करीब साढ़े पांच बजे विजय और यश ने सिद्धार्थ और राघव को रास्ते में रोक लिया। दोनों के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। इस बीच विजय घर से बैट और बर्फ तोडऩे वाला सुआ लेकर आया। सुए से सिद्धार्थ और राघव को गोदकर लहूलुहान कर दिया। बीच-बचाव में घर की महिलाएं आई तो उनके साथ भी मारपीट की गई। शोर शराबा होने पर कई लोग मौके पर पहुंच गए। खुद को लोगों से घिरता देख आरोपी वहां से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर राजेश साह ने बताया कि पति विजय वालिया, पत्नी शोभा वालिया और यश वालिया निवासी सिविल लाइंस रुड़की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

Tags: Roorkee , Uttarakhand , Roorkee News , Uttarakhand News , Crime News Uttarakhand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD