Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग में विभिन्न पदों के उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे

गांवों में पानी की सप्लाई और सेनिटेशन से सम्बन्धित कामों में आयेगी तेजी : रजिया सुल्ताना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 01 Apr 2021

Last updated on: Apr 01, 2021, 00:00 IST

जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के एक विशेष समागम के दौरान विभिन्न श्रेणियों से सम्बन्धित 28 उम्मीदवारों को तरस के आधार पर सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इसके इलावा विभिन्न पदों के लिए ठेके पर भर्ती किये उम्मीदवारों को भी नियुक्ति पत्र दिए गए। जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री की तरफ से नियुक्ति पत्र विभाग की प्रमुख सचिव जसप्रीत तलवाड़ ने सौंपे। यह समागम जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के मोहाली स्थित कार्यालय में किया गया।एक संदेश में रजिया सुल्ताना ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार की तरफ से राज्य के सर्वपक्षीय विकास के साथ-साथ समाज के समूह वर्गों के हितों का ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिवार का पालन-पोषण करने वाले प्रमुख की मौत का कमी को तो पूरा नहीं किया जा सकता परन्तु आज इन नौजवानों को विभिन्न पदों पर तैनात करके अपने परिवार के लिए कमाई का सहारा बनाने के लिए नियुक्ति पत्र बांटे गये है। जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि नव -नियुक्त कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों में अपनी ड्यूटी ईमानदारी और तनदेही के साथ निभाएंगे।इसके अलावा नयी भर्ती किये गए 177 बी.आर.सी (ब्लाक रिसोर्स कोआरडीनेटर), 20 सी.डी.एस (कम्युनिटी डिवैल्पमैंट स्पैशलिस्ट) और 16 आई.ई.सी (इंफोरमेशन एजुकेशन एंड कम्यूनिकेशन स्पैशलिस्ट) को भी कंट्रैक्ट के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपने की रस्म अदा की गई। इनकी नियुक्ति होने से गाँवों में पानी की सप्लाई और सैनीटेशन से सम्बन्धित ग्राम पंचायतों, ग्राम पंचायत जल सप्लाई और सेनिटेशन कमेटी सदस्यों, ग्राम भाईचारे में जागरूकता पैदा करने, विकास एवं संचार गतिविधियों और सामाजिक और आई.ई.सी से सम्बन्धित महत्वपूर्ण काम करने में तेजी आयेगी।इस मौके पर विभाग प्रमुख अमित तलवाड़ और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Punjab Admin , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Punjab Congress , Sahibzada Ajit Singh Nagar , Jaspreet Talwar , Water Supply and Sanitation

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD