Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

युद्घ स्तर से चलाया जाए वैक्सीनेसन अभियान : सुनील अरोड़ा

Sunil Arora, Indian National Congress, Congress, Uttarakhand, Uttarakhand Congress, Haridwar, Haridwar News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हरिद्वार (उत्तराखंड) , 31 Mar 2021

Last updated on: Mar 31, 2021, 00:00 IST

कांग्रेस पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सुनील अरोड़ा ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। मेला प्रशासन को तेजी के साथ वैक्सीनेसन अभियान युद्घस्तर पर लागू कराना चाहिए। व्यापारियों, संत महापुरूषों के अलावा आमजन मानस का भी वैक्सीनेसन नितांत जरूरी है। कुंभ मेले को निर्विइा्र व सकुशल संपन्न कराना है तो वैक्सीनेसन अभियान में तेजी लायी जाए। उन्होंने कहा कि राजनैतिक कार्यक्रमों में केंद्र एवं राज्य के नियमों का अनुपालन समान रूप से किया जाना चाहिए। जिससे समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचे। कुंभ मेला क्षेत्र की सफाई व्यवस्था दुरूस्त की जानी चाहिए। प्राथमिकता के आधार पर सफाई व्यवस्था को लागू कराया जाए। नगर निगम प्रशासन को अतिशीइा्र अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती कुंभ मेला क्षेत्र में करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व के कुंभ मेला अधिकारी डा.हरदेव सिंह की कार्यकुशलता से कुंभ मेला प्रशासन के अधिकारियों को सीख लेनी चाहिए। सुनील अरोड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार के नियमों का अनुपालन आम जनमानस को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अवश्य करना होगा। साथ ही मेला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को हरिद्वार के व्यापारियों की भी सुध लेने की आवश्यकता है। जांच के नाम पर किसी भी प्रकार की भेदभावपूर्ण नीति नहीं अपनायी जानी चाहिए। बाहर से आने वाले श्रद्घालुओं को धर्मनगरी में प्रवेश के दौरान असुविधाएं ना हो। अनुभवी अधिकारियों की तैनाती बार्डर पर की जानी चाहिए। जिससे किसी भी प्रकार की दिक्कतें ना हों। कुंभ मेले की दिव्यता भव्यता को लेकर मेला प्रशासन पूर्ण रूप से तैयारियां कर रहा है। साथ ही आधे अधूरे निर्माण कार्यो को भी युद्घ स्तर से पूरा किया जाना चाहिए। निमयों को लागू कराते समय किसी भी श्रद्घालु के साथ अभद्र व्यवहार ना किया जाए। प्रशासन का रवैया यात्री श्रद्घालुओं के प्रति सकारात्मक होना चाहिए। सुनील अरोड़ा ने जिला प्रशासन से मांग की कि वैक्सीनेसन अभियान युद्घ स्तर से चलाया जाना चाहिए। जिससे स्थानीय लोगों को भी कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके। 

 

Tags: Sunil Arora , Indian National Congress , Congress , Uttarakhand , Uttarakhand Congress , Haridwar , Haridwar News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD