Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राघवेन्द्र पी. तिवारी ने प्रो. पी. रामाराव द्वारा संपादित “ड्रग डिस्कवरी एंड डेवलपमेंट नामक पुस्तक का विमोचन किया

 Central University of Punjab, CUPB, Bathinda, CUPB Bathinda, Prof. Raghavendra P. Tiwari, Springer Nature Singapore Private. Ltd, Professor P. Rama Rao
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 31 Mar 2021

Last updated on: Mar 31, 2021, 00:00 IST

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, बठिंडा (सीयूपीबी) के कुलपति प्रो. राघवेन्द्र प्रसाद तिवारी ने प्रो. पी. रामाराव द्वारा संपादित 'ड्रग डिस्कवरी एंड डेवलपमेंट-फ्रॉम टार्गेट्स एंड मोलेक्यूलस टू मेडिसिन्स' नामक पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक ‘स्प्रिंगर नेचर सिंगापुर प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा प्रकाशित की गई है और प्रो. पी. रामाराव, पूर्व डीन अकादमिक मामले और भेषज विज्ञान एवं प्राकृतिक उत्पाद विभाग, सीयूपीबी के प्रोफेसर द्वारा संपादित की गई है।इस अवसर पर संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. राघवेन्द्र प्रसाद तिवारी ने भेषज विज्ञान अनुशासन के क्षेत्र में मूल्यवान पुस्तक को संपादित करने के लिए प्रो. पी. रामाराव को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय नए ज्ञान के सृजन और शिक्षा एवं अनुसंधान में उच्च मानक स्थापित करने के मिशन को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।पुस्तक के बारे में अपने विचार साझा करते हुए प्रो.पी. रामाराव ने बताया  कि 'ड्रग डिस्कवरी एंड डेवलपमेंट-फ्रॉम टार्गेट्स एंड मोलेक्यूलस टू मेडिसिन्स' शीर्षक से प्रकाशित यह पुस्तक औषधियों की खोज और विकास के विभिन्न चरणों की जानकारी उपलब्ध करवाते हुए नई दवाओं के विकास की जटिल प्रक्रिया को सरल बनाने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा, यह पुस्तक शिक्षा, उद्योग और नियामक अधिकारियों के बहु-विषयक विशेषज्ञों के सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है। इसमें नई ओषधियों की खोज, विकास, परीक्षण और विनियमन के लिए प्रक्रिया के बुनियादी और व्यावहारिक पहलुओं पर अठारह अध्याय हैं। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि यह पुस्तक शोधार्थियों, व्यावसायिकों, और युवा वैज्ञानिकों को स्टीरियोकेमिस्ट्री, फार्माकोकाइनेटिक्स, नैदानिक परीक्षण, सांख्यिकी और विष विज्ञान सहित दवा की खोज के प्रमुख मूल सिद्धांतों को समझने में सक्षम बनाएगी।प्रो. राज कुमार, विभागाध्यक्ष, भेषज विज्ञान एवं प्राकृतिक उत्पाद विभाग, जिन्होंने इस पुस्तक में एक अध्याय में लिखा है, ने साझा किया कि यह पुस्तक नई दवाओं की शोध में जुटे युवा  शोधकर्ताओं और पेशेवरों दोनों के लिए उपयोगी होगी।

 

Tags: Central University of Punjab , CUPB , Bathinda , CUPB Bathinda , Prof. Raghavendra P. Tiwari , Springer Nature Singapore Private. Ltd , Professor P. Rama Rao

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD