Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कैप्टन और सुखपाल खहरा के करीबी सहयोगी सहित विभिन्न क्षेत्रों के कई बड़े चेहरे पार्टी में हुए शामिल

लोग आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में हो रहे हैं शामिल : हरपाल सिंह चीमा

 Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Harchand Singh Barsat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Mar 2021

Last updated on: Mar 30, 2021, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी को आज एक बड़ा बढ़ावा मिला जब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पटियाला सांसद परनीत कौर के करीबी सहयोगी और उनके प्रचार प्रबंधक सुमेरिंदर सिंह सीरा और सुखपाल सिंह खहरा की पंजाब एकता पार्टी के फाजिल्का के जिला अध्यक्ष उपकार सिंह जाखड़ व जिला युवाध्यक्ष  जशन संगीत बराड़ एवं तरनतारन के नामी शिक्षाविद जसमीत सिंह अहलूवालिया और सेवानिवृत्त बीडीपीओ राजिंदर गुप्ता, जीरकपुर ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। पार्टी मुख्यालय में आप के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा, विधायक मंजीत सिंह बिलासपुर, राज्य महासचिव हरचंद सिंह बरसट और पार्टी प्रवक्ता गोविंदर मित्तल की उपस्थिति में ये सारे नेता पार्टी में शामिल हुए।

हरपाल सिंह चीमा ने पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आज पंजाब के लोग अकाली और कांग्रेस जैसी लूटने वाली पार्टियों से राज्य को बचाने के लिए हर दिन बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2017 के चुनावों से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लोगों से वादा किया था कि वे पंजाब से माफियाओं को समाप्त कर देंगे। उन्होंने गुटका साहिब को हाथ में पकड़ कर शपथ ली थी कि वे चार सप्ताह में पंजाब से ड्रग्स को खत्म कर देंगे। लेकिन उनके सभी वादे झूठे निकले। उन्होंने कहा कि अकाली और कांग्रेस ने पंजाब को लूटने के अलावा कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा किए गए कार्यों से प्रभावित होकर पंजाब के लोगों को भी अब आम आदमी पार्टी से बहुत उम्मीदें हैं। केवल आम आदमी पार्टी ही पंजाब को प्रगति के पथ पर ले जा सकती है, इसलिए लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

पार्टी में शामिल हुए नेता सुमेरिंदर सिंह सीरा ने कहा कि जब कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री नहीं थे तो उन्होंने अकाली सरकार द्वारा फैलाए जा रहे माफिया शासन को खत्म करने का वादा किया था। लेकिन 4 साल में माफिया शासन समाप्त नहीं हुआ, बल्कि बढ़ता गया। उन्होंने कहा कि केवल आम आदमी पार्टी ही पंजाब से माफिया राज मिटा सकती है। वहीं पार्टी में शामिल हुए नेता उपकार सिंह जाखड़ ने कहा कि हम सुखपाल सिंह खहरा के साथ इसलिए खड़े थे कि वे पंजाब के लिए काम करेंगे। लेकिन उन्होंने लोगों को निराश किया। जशन संगीत बराड़ ने कहा कि पंजाब के लोगों को उम्मीद है कि आम आदमी पार्टी के शासन में ही पंजाब समृद्ध हो सकता है और युवाओं को रोजगार मिल सकता है। राजिंदर गुप्ता ने कहा कि पंजाब की प्रगति के लिए केवल आम आदमी पार्टी से ही उम्मीद की जा सकती है। सभी नेताओं ने कहा कि हम पार्टी को मजबूत करने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे और पार्टी द्वारा दी हुई किसी भी जिम्मेदारी को पूरी लगन और निष्ठा के साथ पूरा करेंगे।

 

 

Tags: Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Harchand Singh Barsat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD