Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

कोविड के फैलाव को रोकने के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग मिल कर उठा रहा है सार्थक कदम : अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने पंजाब सरकार की ओर से भेजी गई एक्सपर्ट डाक्टरों की टीम को जिले की ताजा स्थिति से करवाया अवगत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 28 Mar 2021

Last updated on: Mar 28, 2021, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि जिले में कोविड के फैलाव को रोकने के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिलकर सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। एक और जहां जिले में कोविड टैस्टिंग को बढ़ाया गया है वहीं लाभार्थियों के टीकाकरण में भी तेजी लाई गई है। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में पंजाब सरकार की ओर से भेजी गई एक्सपर्ट डाक्टरों की टीम के साथ बैठक के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) अमित कुमार पांचाल, डा. विश्व मोहन , डा. आर.पी.एस. सीबिया, डा. अमर, डा. परमिंदर कुमार के अलावा अन्य डाक्टर्स व अधिकारी भी मौजूद थे। डिप्टी कमिश्नर ने बैठक के दौरान एक्सपर्ट टीम के साथ कोविड संबंधी जिले के हालातों पर चर्चा करते हुए उन्हें जिले की ताजा स्थिति से परिचित करवाया। उन्होंने जिले में कोविड के फैलाव को रोकने संबंधी किए गए कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से कोविड के फैलाव को रोकने के लिए दिन रात मेहनत की जा रही है।डिप्टी कमिश्नर के साथ बैठक के बाद डाक्टरों की टीम ने सिविल अस्पताल होशियारपुर के कोविड केयर सैंटर का दौरा किया व मरीजों को दी जाने वाले स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जाना। दौरे के बाद संतुष्टि प्रकट करते हुए एक्सपर्ट टीम के डा. विश्व मोहन, डा. आर.पी.एस सीबिया, डा. अमर, डा. परमिंदर कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों के उपचार व बचाव संबंधी सभी प्रबंध मुकम्मल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशों पर एक्सपर्ट डाक्टरों की टीम उन जिलों का दौरा कर रही है जहां कोविड संबंधी केसों में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि एक्सपर्ट डाक्टरों के दौरे का उद्देश्य लोकल स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ चर्चा कर उपचार की प्रक्रिया को और बेहतर बनाना है। 

उन्होंने कहा कि होशियारपुर में दवाईयों से लेकर उपचार के लिए सभी सुविधा पर्याप्त है और नीचे से लेकर ऊपर तक का पूरा स्टाफ तनदेही से अपनी जिम्मेदारी को निभाने के साथ-साथ सरकार द्वारा इलाज संबंधी जारी प्रोटोकाल को निभा रहा है।डा. विश्व मोहन व डा. आर.पी.एस. सीबिया ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मरीजों में जब कोविड के लक्षण दिखें तो वे अपना टैस्ट जरुर करवाएं और समस्या आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जरुर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि अक्सर मरीज काफी देरी से अस्पताल पहुंचता है, जिसके चलते कई बार इलाज कर पाना संभव नहीं हो पाता। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि कोविड से बचाव संबंधी समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी होने वाली हिदायतों का गंभीरत से पालन करें। उन्होंने लोगों को मास्क को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह देते हुए कहा कि घर से बाहर निकलते समय या किसी से बात करते समय हमेशा मास्क का प्रयोग करें। इसके अलावा सामाजिक दूरी के नियम का पालन भी यकीनी बनाए और समय-समय पर अपने हाथों को साबुन या सैनेटाइजर से अच्छी तरह साफ करें। उन्होंने कहा कि अगर हम सभी इन नियमों का ही सही से पालन करें तो कोविड जैसी महामारी से हम काफी हद तक बच सकते हैं।सिविल सर्जन डा. रणजीत सिंह घोतरा ने बताया कि जिले में लाभार्थियों को कोविड बचाव संबंधी वैक्सीन देने का कार्य सुचारु रुप से चलाया जा रहा है और जिले में 71 हजार से ज्यादा लोगों ने इसकी डोज ले ली है। उन्होंने जिले के लाभार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे जल्द से जल्द कोविड के डोज को लेना यकीनी बनाए। उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति कोविड वैक्सीन लगवा सकता है।इस मौके पर सहायक सिविल सर्जन डा. पवन कुमार, एस.एम.ओ. डा. जसविंदर सिंह, डा. सैलेश के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , Hoshiarpur , Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , India Fights Corona , Fight Against Corona , Stay Home Stay Safe , Stay Home , Corona Virus Updates , Social Distancing , Coronavirus Epidemic , Coronavirus Pandemic , Corona virus threat , Corona Outbreak , Covid-19 pandemic , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Covid-19 Vaccine in India , COVID-19 Vaccination , COVID Vaccination

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD