Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

ज़िला प्रशासन ने ‘बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ ’ अभियान के अंतर्गत 16 महिला पुलिस अधिकारियों के सम्मान में ग्रैफ़टीयां बनवाई - डिप्टी कमिश्नर

कहा, ग्रैफ़टीयां लड़कियों की शिक्षा को उत्साहित करने के इलावा उभरती खिलाड़ियों को कामयाबी की नई ऊँचाईयों छूने के लिए करेगी प्रेरित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 27 Mar 2021

Last updated on: Mar 27, 2021, 00:00 IST

ज़िले में 16 महिला पुलिस अधिकारियों जिन्होनें खेल के क्षेत्र में बड़ी प्राप्तियां करते हुए राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम पूरी दुनिया में रौशन किया है को सम्मान के तौर पर ज़िला प्रशासन की तरफ से पी.ए.पी. कैंपस की दीवार और अन्य के साथ फलाई ओवर पर उनकी ग्रैफ़टीयां बनाई गई है।डिप्टी कमिश्नर जालंधर श्री घनश्याम थोरी ने बताया कि यह ग्रैफ़टीयां लड़कियों को जहाँ शिक्षा में मेहनत के साथ सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी वहीं उभरती खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में कामयाबी की नई बुलन्दियां को प्राप्त करने के लिए भी उत्साहित करेगी। उन्होनें बताया कि बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ प्रोगराम के अंतर्गत लोगों को जागरूक किया जा रहा है, कि लड़कियों को खेल के क्षेत्र में कामयाबी की सीढ़िया चढ़ने की पूरी छूट देनी चाहिए, जिससे वह जालंधर पुलिस की इन महिला अधिकारियों की तरह देश का नाम रौशन कर सकें।श्री थोरी ने बताया कि इन 16 महिला पुलिस अधिकारियों ने अलग -अलग खेल जैसे जूडो, कबड्डी, शूटिंग,वेट लिफ्टिंग, कुश्ती और दौड़ में बढ़िया प्रर्दशन किया और अब पुलिस विभाग में पी.पी.एस. अधिकारी से ले कर कांस्टेबल के अलग -अलग पदों पर तैनात हैं। उन्होनें बताया कि पीपीएस अधिकारी सुनीता राण, मनजीत कौर, हरवंत कौर, अवनीत कौर संधू, हरवीन सराओ और खुशबीर कौर, इंस्पेक्टर राजविंकर कौर गिल, कांस्टेबल रवनीत कौर, इंस्पेक्टर राजविन्दर कौर, ए.एस.आई. रणदीप कौर, ए.एस.आई. मनदीप कौर, हैड कांस्टेबल अमनदीप कौर, हैड कांस्टेबल मनप्रीत कौर, सब इंस्पेक्टर अंजूमनोर गिल, सब इंस्पेक्टर राजवंत और गुरशरनप्रीत कौर है।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को नया नारा देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि महिलाएं खेल के क्षेत्र में भारत देश को दुनिया का अग्रणी देश बनाने में अहम भूमिका निभा रही है और लोगों को अपनी, बेटियों को खेल के क्षेत्र में जाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।बता दें कि ज़िला प्रशासन की तरफ से हंस राज स्टेडियम में सानियां नेहवाल और पी.वी.सिंधू की सबसे बड़ी ग्रैफ़टी बनाने के इलावा लूट पाट की वारदान को असफल बनाने वाली बहादुर लड़की कुसुम की भी ग्रैफ़टी बनाई गई है।

 

Tags: DC Jalandhar , Ghanshyam Thori , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar , Beti Bachao Beti Padhao , Graffiti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD