Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शूटिंग विश्व कप : महिला 25 मीटर पिस्टल में भारत का क्लीन स्वीप, एश्वर्य प्रताप तोमर ने भी जीता स्वर्ण

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Mar 2021

Last updated on: Mar 24, 2021, 00:00 IST

भारतीय निशानेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए यहां कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप में महिला 25 मीटर पिस्टल इवेंट में तीन पदक जीत कर क्लीन स्वीप कर लिया, जबकि एश्वर्य प्रताप तोमर ने पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। महिला 25 मीटर इवेंट में बुधवार को भारत की चिंकी यादव ने स्वर्ण, 2018 जर्काता एशिया खेल की चैंपियन राही सरनोबात ने रजत और हरियाणा की युवा निशानेबाज मनु भाकर ने कांस्य पदक जीता। भारत ने इस वर्ग के तीनों पदक अपने नाम कर क्लीन क्वीप कर लिया।राही और चिंकी ने फाइनल में 32 शॉट लगाए लेकिन चिंकी ने शूटऑफ में 4-3 से जीत हासिल की। मनु 28 शॉट के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।इस बीच, पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में मध्यप्रदेश के 20 वर्षीय तोमर ने सभी को चौंकाते हुए 462.5 का स्कोर कर पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने हंगरी के इस्तवान पेनी को पीछे छोड़ा जिन्होंने 461.6 का स्कोर कर रजत जीता। इनके अलावा डेनमार्क के स्टीफेल ओलसेन को 450.9 के स्कोर के साथ कांस्य से संतोष करना पड़ा।भारत के संजीव राजपूत 413.3 और नीरज कुमार 400.3 के स्कोर के साथ क्रमश: छठे और आठवें स्थान पर रहे।महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में भारतीय निशनेबाज फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहे। तेजस्विनी सावंत 1164 का स्कोर कर 12वें स्थान पर रहीं, जबकि अंजुम मुद्ग्लि 1162 का स्कोर कर 16वें और सुनिधि चौहान 1161 का स्कोर कर 17वें नंबर पर रहीं।स्लोवेनिया की जिवा डवोरस्का ने 457.1 का स्कोर कर स्वर्ण जीता जबकि स्विटजरलैंड की निना क्रिस्टेन को रजत और पोलैंड की एनेता स्टानकिएविक्ज को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।भारत ने इस विश्व कप में अब तक 19 पदक जीते हैं जिसमें नौ स्वर्ण, पांच रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। भारत पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर है। अमेरिका छह पदकों के साथ दूसरे नंबर पर है। अमेरिका ने तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता है।

 

Tags: Sports News , International Shooting Sport Federation , ISSF , Aishwary Pratap Singh Tomar , Chinki Yadav , Manu Bhaker , Dr Karni Singh Shooting Ranges

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD