Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

क्रूणाल के नाम वनडे डेब्यू पर सबसे तेज अर्धशतक का रिकार्ड

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पुणे , 23 Mar 2021

Last updated on: Mar 23, 2021, 00:00 IST

भारत के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या वनडे क्रिकेट इतिहास में डेब्यू मैच में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। क्रुणाल ने यहां के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर इंग्लैंड के साथ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में डेब्यू करते हुए 26 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया।क्रुणाल अपने करियर की पहली पारी में 31 गेंदों पर सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 58 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी इस पारी के दौरान क्रुणाल ने लोकेश राहुल (नाबाद 62) के साथ छठे विकेट के लिए 61 गेंदों पर 112 रनों की साझेदारी की।क्रुणाल भारत के लिए वनडे डेब्यू करते हुए अर्धशतक लगाने वाले 15वें बल्लेबाज बन गए हैं।क्रुणाल ने न्यूजीलैंड के जॉन मौरिस का रिकार्ड तोड़ा, जिन्होंने 1990 में आस्ट्रेलिया में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करते हुए 35 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था।मैच के बाद क्रुणाल काफी गमगीन नजर आए। वह ठीक से बोल नहीं पा रहे थे। क्रुणाल ने कहा कि वह यह पारी अपने मरहूम पिता को समर्पित करना चाहते हैं।क्रुणाल भारत के लिए खेलने वाले एक अन्य ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के भाई हैं। दोनों आईपीएल में मुम्बई इंडियंस के लिए खेलते हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Krunal Pandya , Pune , Maharashtra Cricket Association Stadium , M. Prasidh Krishna , Shikhar Dhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD