Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की बैच 2020-21 की कैंपस प्लेसमेंट में एमबीए छात्र को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कंपनी से मिला 28 लाख रुपये का पैकेज

देश-विदेश की 210 प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा रोजगार के लिए 1078 छात्रों का चयन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

घडूआं , 23 Mar 2021

Last updated on: Mar 23, 2021, 00:00 IST

कोविड-19 संकट के दौरान रोजगार के क्षेत्र में अनिश्चितता के दौर में भी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घडूआं के एमबीए छात्रों की प्लेसमेंट प्रक्रिया को भरपूर प्रतिक्रिया मिली है। यूनिवर्सिटी ने एमबीए बैच 2020-21 के छात्रों की प्लेसमेंट के लिए 210 प्रतिष्ठित कंपनियों की भर्ती प्रक्रिया करके एक बड़ा मील का पत्थर स्थापित किया है। कैंपस प्लेसमेंट में बैंकिंग, ई-कॉमर्स, आईटी, हेल्थकेयर, रिटेल, बिजनेस एनालिसिस आदि क्षेत्रों की मल्टीनेशनल कंपनियों ने एमबीए के 1078 छात्रों को अच्छे पैकेज पर नौकरी के लिए चयनित किया है।इस बारे में बात करते हुए, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर डॉ. आरएस बावा ने कहा कि यूनिवर्सिटी अपने छात्रों को रोजगार के क्षेत्र में उच्च अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके परिणामस्वरूप, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय 210 ब्लूचिप कंपनियों ने एमबीए के छात्रों को नौकरी प्रदान करने में रुचि दिखाई है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के संकट के कारण रोजगार की अनिश्चितता में भी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने भर्ती प्रक्रिया को ऑनलाइन पूरा करने की व्यवस्था की गई थी, जिस दौरान अमेज़ॅन, फ्लिपकार्ट, आईबीएम, डेलॉइट, अर्नेस्ट एंड यंग, डेनोन फूड्स, केपीएमजी, रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी उद्योगजगत की दिग्गज कंपनियों के साथ-साथ बैंक ऑफ अमेरिका, विवो, आईसीआईसीआई आदि ऐसी टॉप कंपनियां हैं, जिन्होंने विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा प्लेसमेंट ऑफर दिए हैं। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ बिजनेस की प्लेसमेंट ऑफर में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जिससे कैंपस प्लेसमेंट के लिए आने वाली कंपनियों की संख्या पिछले साल की तुलना में 15 फीसदी बढ़ गई है।एमबीए के छात्रों को कंपनियों द्वारा दिए जा रहे सालाना पैकेज पर बात करते हुए डॉ. बावा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध कंपनियों में से एक, गो विनिंग ने 18 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज की पेशकश की है, जबकि एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी अमेज़न बर्लिन ने 28 लाख रुपए के वार्षिक पैकेज पर नौकरी प्रदान की है। 

उन्होंने कहा कि 2020-21 के दौरान एमबीए के छात्रों को प्राप्त औसत और मध्यम वेतन पैकेज नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि प्लेसमेंट प्रक्रिया के दौरान 30 से अधिक कंपनियों ने बैंकिंग और फाइनांस के तहत प्लेसमेंट ऑफर प्रदान किए हैं, जबकि 100 से अधिक कंपनियों ने मार्केटिंग और बिजनेस एनालिटिक्स फीचर के तहत प्लेसमेंट ऑफर दिए हैं। इसके अतिरिक्त 30 से अधिक कंपनियों ने एचआर क्षेत्र के छात्रों का चयन किया है, वहीं 20 से अधिक कंपनियों ने नौकरी के लिए आईटी क्षेत्र के होनहारों का चयन किया है।डॉ बावा ने कहा कि आईसीआईसीआई बैंक ने कैंपस प्लेसमेंट 2019-20 के दौरान एक ही दिन में 95 छात्रों को ऑफर लेटर प्रदान एक शानदार रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने बताया कि आईटी कंपनी अमेज़न ने 28 लाख वार्षिक पैकेज और माइंडट्री ने 14 लाख रुपए सालाना वेतन पैकेज पर नौकरियों के लिए छात्रों को चयनित किया है। इसी तरह, एमबीए छात्रों को वित्तीय और सलाहकार वैश्विक फर्म डेलोइट द्वारा 8 लाख रुपए के वार्षिक वेतन पर चुना गया है। उन्होंने कहा कि 5 लाख रुपए या इससे अधिक का पैकेज देने वाली मल्टीनेशनल कंपनियों की संख्या में इस साल 30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।इस बारे में बात करते हुए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर स. सतनाम सिंह संधू ने कहा कि यूनिवर्सिटी द्वारा अपनाए गए विश्व स्तरीय और अप-टू-डेट अकादमिक मॉडल के फलस्वरूप विद्यार्थी कैंपस प्लेसमेंट के दौरान कंपनियों के बारे में बेहतर दृष्टिकोण बनाने में सक्षम हुए हैं। उद्योगजगत की प्रख्यात कंपनियों के साथ यूनिवर्सिटी की साझेदारी के तहत विकसित शैक्षणिक नीतियों और टीचिंग-लर्निंग मॉडल का पूरा समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि फाइनांस, एचआर, आईटी और मार्केटिंग क्षेत्रों में एमबीए की पेशकश के अलावा, यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ बिजनेस ने आईबीएम, एसबीआई की भी पेशकश की है। टैली, एसएचआरएम आदि की साझेदारी के तहत उभरते हुए क्षेत्र के व्यापार विश्लेषिकी, बैंकिंग और वित्त्त इंजीनियरिंग, रणनीतिक एचआर, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और उद्यमिता और खुदरा प्रबंधन के पाठ्यक्रम पेश किए जाते हैं।

 

Tags: Chandigarh University , Gharuan , Chandigarh University Gharuan , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu. CGC Gharuan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD