Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

सभी जल शक्ति उप-मंडलों में बनेंगे जल संरक्षण ढांचे : जय राम ठाकुर

जल की गुणवत्ता जांचने और जल स्त्रोतों की सफाई के लिए चलाए जाएंगे विशेष अभियान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मंडी , 22 Mar 2021

Last updated on: Mar 22, 2021, 00:00 IST

विश्व जल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल शक्ति अभियान कैच द रेन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान ‘कैच द रेन, व्हेयर इट फाल्स, वेन इट फाल्स’ विषय के अंतर्गत देश के सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में चलाया जाएगा। अभियान को 22 मार्च, 2021 से 30 नवम्बर, 2021 तक चलाया जाएगा। इस जन अभियान के अंतर्गत जन सहभागिता सुनिश्चित कर उन्हें जल संग्रहण के लिए प्रेरित किया जाएगा।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला मंडी के सराज विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत जंजैहली के निकट कुठाह मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय जल दिवस की अध्यक्षता की। उन्होंने प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर राज्य के सभी जल शक्ति उप-मंडलों में वर्षा जल संग्रहण और जल संरक्षण के लिए कम से कम एक जल संरक्षण ढांचे के निर्माण की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जल संरक्षण और वर्षा जल संग्रहण के संकल्प को पूरा करने के उद्देश्य से लिया है। उन्होंने प्रदेश के निर्वाचित प्रतिनिधियों से जल संरक्षण और वर्षा जल संग्रहण की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल की गुणवत्ता जांचने के लिए जून माह के पहले पखवाड़े में एक विशेष अभियान चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत गांवों, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के जल के नमूनों की जांच प्रयोगशाला में की जाएगी।जय राम ठाकुर ने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक सभी जल स्त्रोतों की सफाई के लिए अभियान चलाया जाएगा जिसका उद्देश्य जल गुणवत्ता और जल संरक्षण को एक जन अभियान बनाना है। जल शक्ति विभाग द्वारा 25 जनवरी, 2021 जल गुणवत्ता और संरक्षण के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जो 24 जनवरी, 2022 तक जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 3615 पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित कर गांवों के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी और गांव जल व सफाई समितियां गठित की जाएंगी।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने जब सत्ता संभाली थी, उस समय शिमला शहर जल की गंभीर समस्या से जूझ रहा था। सरकार ने शिमला शहर के लिए 80 करोड़ रुपये की जल आपूर्ति योजना के निर्माण का निर्णय लिया जिसे एक वर्ष के भीतर पूरा कर लिया गया।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश और विशेषकर मंडी के लोग स्वर्गीय रामस्वरूप शर्मा को याद रखेंगे जिन्होंने सांसद के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के लोगों की विकासात्मक मांगों और आकांक्षाओं को सदैव महत्व दिया। उन्होंने वर्तमान प्रदेश सरकार को भरपूर सहयोग प्रदान करने के लिए क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त किया। 

उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के लोगों की उदारता है कि भाजपा ने हाल ही में हुए सभी चुनावों और उप-चुनावों में जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जंजैहली को राज्य के एक महत्वपूर्ण पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के लोगों के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। प्रदेश सरकार ने 65 से 69 आयु वर्ग की सभी वृद्ध महिलाओं को 1000 रुपये वृद्धावस्था पेंशन देने का निर्णय लिया है। गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के समय 31 हजार शगुन प्रदान करने के लिए शगुन योजना की शुरूआत की गई है।मुख्यमंत्री ने इस दौरान राज्य जल शक्ति विभाग के एचपी वाटर बिल्ज़ मोबाईल ऐप का भी शुभारम्भ किया जिसके माध्यम से लोग अपने फोन से पानी के बिलों का भुगतान कर सकेंगे। यह ऐप राज्य एनआईसी द्वारा विकसित की गई है और उपभोक्ताओं को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और यूपीआई इत्यादि के माध्यम से बिल का भुगतान करने में सहायक सिद्ध होगी। यह ऐप 1 मई, 2021 से प्रदेश के लगभग 13.5 लाख उपभोक्ताओं को सुविधा प्रदान करेगी।उन्होंने इस अवसर पर लोगों को जल संरक्षण के लिए जल शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने जल संरक्षण से सम्बन्धित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों और उपभोक्ताओं के साथ भी बातचीत की।मुख्यमंत्री ने जल शक्ति विभाग द्वारा आयोजित चित्रकला और नारा लेखन के विजेताओं को पुरस्कार वितरित तथा पंचायतों की महिला प्रतिनिधियों को जल परीक्षण किट वितरित किए।जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर स्थानीय एनजीओ की सराजी टी भी लांच की।इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने 2.78 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित लोक निर्माण विभाग सिराज के कार्यकारी अभियन्ता के कार्यालय भवन और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंजैहली में 2.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विज्ञान खण्ड का लोकार्पण किया। उन्होंने 4.22 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जंजैहली बस अड्डे का शिलान्यास भी किया।इस असवर पर मण्डी संसदीय क्षेत्र के सांसद स्व. राम स्वरूप के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया।जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करने के लिए विश्वभर में विश्व जल दिवस मनाया जा रहा है। जल संरक्षण और वर्षा जल संग्रहण सुनिश्चित करना हम सभी का कत्र्तव्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हिमाचल का संतुलित और समग्र विकास सुनिश्चित बना रही है। आमतौर पर यह परम्परा रही है कि राजनीतिक दल अपनी सरकार के कार्यकाल के आखिर में विकास में तेजी लाते थे लेकिन जय राम ठाकुर ने अपने कार्यकाल के पहले दिन से ही विकास को प्राथमिकता प्रदान की। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन राज्य के लोगों के लिए वरदान सिद्ध हुआ है और राज्य सरकार ने इस मिशन में प्रगति की है।जल शक्ति विभाग के सचिव विकास लाबरू ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।नाचन क्षेत्र के विधायक विनोद कुमार, जल शक्ति विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ नवीन पुरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष भागीरथ शर्मा और जिला परिषद के सदस्य खेम देसी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Jal Shakti Abhiyan , Catch the Rain , World Water Day , Mahender Singh Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD