Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ई-पट्टा ऐप का शुभारम्भ, घर बैठे मिलेगी जमीन पट्टे की जानकारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 18 Mar 2021

Last updated on: Mar 18, 2021, 00:00 IST

उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति द्वारा आज यहां ई-पट्टा ऐप को लांच किया गया। उपायुक्त ने बताया कि ई-पट्टा जी2सी और जी2सी ऐसे ऐप हैं जिसके द्वारा सरकार द्वारा आम जनता के लिए विभिन्न प्रकार के पट्टे के स्वीकृति के मामलों की जानकारी दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश में निजी निवेश को आकर्षित करने और औद्योगिक विस्तार, पर्यटन, जल विद्युत परियोजनाओं, शैक्षिक संस्थानों, पेट्रोल पंपों, गैस गोदामों, भूमिहीनों, भूमिहीन बोनाफाइड हिमाचली द्वारा आवासीय घर का निर्माण या प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित लोगों के पुनर्वास के लिए राज्य सरकार पट्टे पर भूमि आबंटित करती है।उपायुक्त ने बताया कि इस ऐप की मदद से नागरिक भूमि के पट्टे के स्वीकृत विवरण, नाम वार, उसके समाप्ति, पट्टे के भुगतान, पट्टे के लंबित भुगतान, अलग अलग सालों की अवधि व तारीख वार स्वीकृत मामलों आदि का विवरण देख सकते हैं।यह  ऐप राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद (एन.आई.सी) जिला इकाई, काँगड़ा स्थित धर्मशाला द्वारा एंड्राइड  प्लेटफार्म में विकसित किया गया है और गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध है।उन्होंने बताया कि नागरिकों, उद्योगपतियों और व्यावसायिक घरानों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए ई-पट्टा (लीज) ऐप जिला प्रशासन काँगड़ा का एक महत्वपूर्ण  कदम  है। इस ऐप का उपयोग जिला व राज्य के तहसील कार्यालयों द्वारा स्थानों के विभिन्न पट्टे धारकों के डेटा को देखने व खोजने के लिए किया जाएगा। उन्होंने इस ऐप  विकसित करने के लिए राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केन्द्र (एन.आई.सी) जिला इकाई,  काँगड़ा के प्रयासों की सरहना की।इस अवसर पर जिला सूचना-विज्ञान आधिकारी भूपेन्द्र पाठक तथा आतिरिक्त सूचना-विज्ञान आधिकारी अक्षय मेहता सहित अन्य  उपस्थित रहे।

 

Tags: Himachal Pradesh , Himachal , DC Dharamshala , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD