Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जसप्रीत बुमराह टीवी एंकर संजना गणेशन के संग परिणय सूत्र में बंधे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी , 15 Mar 2021

Last updated on: Mar 15, 2021, 00:00 IST

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सोमवार को टीवी एंकर संजना गणेशन के साथ परिणय सूत्र में बंध गए। 27 वर्षीय बुमराह ने गोवा में संजना के साथ शादी की, जिसमें सीमित संख्या में लोग शामिल हुए।बुमराह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शादी की तस्वीरें पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "प्यार के साथ हमने एक साथ नई यात्रा की शुरुआत की है। हम दोनों के लिए आज का दिन काफी अहम है। हम अपनी शादी की खबर और अपनी खुशी साझा करने पर काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं।"बुमराह के एक करीबी सदस्य ने कहा, "बुमराह की शादी समारोह में करीब 50 लोग मौजूद थे, जिसमें दोनों तरफ के परिवार के सदस्य और रिश्तेदार शामिल थे।"बुमराह की शादी में कोरोना वायरस के कारण सीमित संख्या में लोगों के शामिल होने की वजह से भारतीय क्रिकेटर मौजूद नहीं थे।बुमराह ने निजी कारणों के चलते इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से हटने के लिए बीसीसीआई से इजाजत मांगी थी, जिसे बोर्ड ने स्वीकार कर लिया था। इसके अलावा वह इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टी20 में भी नहीं खेले थे और उनका आगे के मैचों में भी खेलना तय नहीं है।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी नवविवाहित जोड़े को बधाई दी। बीसीसीआई ने ट्वीट कर कहा, "नए सफर के लिए आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई।"इसके अलावा, टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और हाíदक पांड्या ने भी बुमराह को उनके वैवाहिक जीवन पर उन्हें बधाई दी है।

 

Tags: Jasprit Bumrah , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Sanjana Ganesan , Sanjana Ganesan , Goa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD