Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग : पंत करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग सातवें स्थान पर पहुंचे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 10 Mar 2021

Last updated on: Mar 10, 2021, 00:00 IST

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईसीसी की ओर से जारी ताजा विश्व रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। पंत ने अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में 101 रनों की नाबाद पारी खेली थी। भारत ने इस मैच को पारी और 25 रन से जीतकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। अपने इस प्रदर्शन की बदौलत पंत सात स्थानों की लंबी छलांग लगाकर सातवें पायदान पर पहुंच गए हैं। पंत के अब 747 रेटिंग प्वाइंटस हो गए हैं।पंत के अलावा सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को भी एक पायदान का फायदा हुआ है। रोहित भी पंत के साथ सातवें स्थान पर है। टॉप10 में कप्तान विराट कोहली तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं, जो 814 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। अजिंक्य रहाणे को एक और चेतेश्वर पुजारा को तीन पायदान का नुकसान हुआ है और वे क्रमश: 14वें और 13वें स्थान पर है।भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक पहुंचाने में अहम योदगान देने वाले वाशिंगट सुंदर भी 39 स्थानों की लंबी छलांग लगाकर 62वें नंबर पर पहुंच गए हैं।इंग्लैंड के खिलाफ मैन आफ द सीरीज रहे रविचंद्रन अश्विन दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस 908 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं। अश्विन अगस्त 2007 के बाद से पहली बार दूसरे नंबर पर पहुंचे हैं।वह ऑलराउंडरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। रवींद्र जडेजा को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह 386 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर आ गए हैं।अक्षर पटेल 552 रेटिंग प्वाइंटस के 30वें नंबर पर पहुंच गए हैं। ऑलाउंडर की रैंकिंग में बेन स्टोक्स और आर अश्विन को एक-एक स्थान का फायदा हुआ है। दोनों खिलाड़ी क्रमश: दूसरे और चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

 

Tags: Rishabh Pant , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , MRF Tyres ICC Men's Test Player Rankings , Test rankings

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD