Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

ए.डी.सी ने वुमैन अचिवर्स को दिए प्रशंसा पत्र स्मृति चिन्ह

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली 21 महिलाओं को किया गया सम्मानित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 08 Mar 2021

Last updated on: Mar 08, 2021, 00:00 IST

जिला प्रशासन की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली 21 महिलाओं व लड़कियों को जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में आयोजित समारोह में प्रशंसा पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला स्तर पर करवाए गए पेटिंग व स्लोगन लेखन मुकाबले में स्कूल, कालेज व ओपन कैटागिरी में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल करने वाले विजेताओं को भी प्रशंसा पत्र व पुरुस्कार राशी दी गई। समागम में मुख्य मेहमान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) ने शिरकत करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए बच्चियों व उनके मां-बाप को सरकार की ओर से समय-समय पर चलाई जाने वाली योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने व अपनी बच्चियों को हर क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर शमूलियत करने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा।अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं व बच्चियों को पढ़ाई, खेल के प्रति उत्साहित कर आगे बढऩे व उनके मां-बाप को अपने बच्चियों के अच्छे स्वास्थ्य व आर्थिक पक्ष से आत्म निर्भर व मजबूत करने का संदेश देना हैं। उन्होंने कहा कि महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम जिला स्तर के साथ-साथ होशियारपुर जिले के 10 ब्लाकों में भी आयोजित किए गए। विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं में डा. सुखमीत कौर बेदी, सरोज बैंस, रोमा रल्हन, मंजीत कौर, गुरजिंदर कौर, हरमिलन बैंस, मनु बद्धण, सकीना सलीम उर्फ मुस्कान, अनीशा, जसविंदर कौर, मंजीत कौर, हरमिंदर कौर, साक्षी कुथालिया, अर्चना जैन, राज रानी, प्रिंसिपल सतवंत कौर,रुपिंदर कौर, बलविंदर कौर, इंद्रजीत कौर, विमला देवी, ऊषा शामिल है।  अमित कुमार पांचाल ने बताया कि जिला स्तर पर करवाई गई पेटिंग प्रतियोगिता में 9 व स्लोगन लेखन के 3 विजेताओं को पुरुस्कार राशी देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि पेटिंग प्रतियोगिता की स्कूल कैटागिरी में पहले तीन स्थानों पर रहे गुरकमलप्रीत कौर, आशीष मिन्हास व नविता गुप्ता, कालेज कैटागिरी में पहले तीन स्थान पर रहे अर्पण, अनुराधा व रुपाक्षी और कालेज कैटागिरी में दलजीत सिंह, सरोज व मनप्रीत कौर को सम्मानित किया गया। इसी तरह स्लोगन लेखन मुकाबले में जासमिन विर्दी, मोनिका मैहमी व सपना को पुरुस्कृत किया गया।इस अवसर सहायक कमिश्नर(सामान्य) किरपालवीर सिंह, जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मुकेश गौतम, सहायक कमिश्नर आबकारी व कर जतिंदर कौर, जिला खाद्य व आपूर्ति कंट्रोलर रजनीश कौर, जिला बाल सुरक्षा अधिकारी डा. हरप्रीत कौर, जिला रोजगार सृजन कौशल विकास व प्लेसमेंट अधिकारी गुरमेल सिंह, प्लेसमेंट अधिकारी मंगेश सूद, कैरियर काउंसलर आदित्य राणा के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Punjab Admin , International Women’s Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD