Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा

 

फाजिल्का जिले में शराब फैक्ट्री लगाने का लाइसेंस पिछली अकाली भाजपा सरकार के समय दिया गया : सुनील जाखड़

तब आबकारी विभाग के मंत्री थे सुखबीर सिंह बादल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फाजिल्का , 05 Mar 2021

Last updated on: Mar 05, 2021, 00:00 IST

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सुनील जाखड़ ने आज सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि फाजिल्का जिले के गांव हीरा वाली में जिस शराब फैक्ट्री का विरोध क्षेत्र के लोग कर रहे हैं व जिस मुद्दे पर अकाली दल व भाजपा सियासी रोटियां सेक रहे हैं असल में उक्त फैक्ट्री का लाइसेंस किसी और ने नहीं बल्कि अकाली दल भारतीय जनता पार्टी की पिछली सरकार ने ही 28 अगस्त 2015 को दिया था । उन्होंने कहा कि यह लाइसेंस जारी करने के समय आबकारी विभाग के मंत्री श्री सुखबीर सिंह बादल स्वयं थे। आज यहां फाजिल्का के विधायक श्री देवेंद्र सिंह घुबाया व हीरां वाली व आसपास के गांवों के लोगों समेत मीडिया से बातचीत करते हुए श्री सुनील जाखड़ ने बताया कि एक बार पुण : अकाली दल- भारतीय जनता पार्टी का दोहरा चरित्र बेनकाब हो गया है । उन्होंने कहा कि उस सरकार में भारतीय जनता पार्टी भी बराबर की सहयोगी थी जब के आज भाजपा नेता श्री सुरजीत कुमार ज्याणी भी धरने पर जाकर सियासी ड्रामा कर रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने जानकारी दी कि गत दिवस गांव के लोग सुखबीर सिंह बादल को भी बतौर क्षेत्र का सांसद होने के कारण मिले थे और सरदार बादल ने कल धरने पर आने का भरोसा दिया है। इस पर श्री सुनील जाखड़ ने श्री बादल को कहा कि वह गांव जाकर लोगों को सच जरूर बताएं व अपने गुनाहों की माफी मांगे जो इस क्षेत्र के लोगों की सहमति के बिना इस शराब फैक्ट्री लगाने का लाइसेंस उन्होंने जारी किया था। श्री जाखड़ ने कहा कि यह लाइसेंस अकाली दल के किसी चहेते को दिया गया था जिसने अब किसी उद्योगपति को उक्त लाइसेंस 13 करोड रुपए में बेच दिया है। उन्होंने कहा कि उद्योगपति से भी बातचीत करके उसे इस क्षेत्र में यह फैक्ट्री न लगाने के लिए मनाया जाएगा पर उन्होंने अकाली लीडरशिप को कहा कि वह उन लोगों के नाम सार्वजनिक करें जिन की सिफारिश पर इस तरह के अपने चहेतों को लाइसेंस दिए गए थे जो के आगे लाइसेंस सरेआम बेच रहे हैं ।इस अवसर पर उन्होंने आप पार्टी के नेताओं पर भी हमला किया और कहा कि वे हीरा वाली में तो कह कर आए थे कि हम विधानसभा में मुद्दा उठाएंगे पर असल में विधानसभा में यह मुद्दा फाजिल्का के प्रतिनिधि व कांग्रेस के विधायक श्री दविंद्र सिंह घुबाया ने ही उठाया है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जिन्होंने हीरा वाली व आसपास के लोगों के भविष्य से खिलवाड़ करके यहां शराब फैक्ट्री का लाइसेंस दिया था वही लोग आज लोगों के हितैषी होने का ड्रामा कर रहे हैं पर लोग अब ऐसे लोगों की राजनीतिक चालों को अच्छी प्रकार समझ चुके हैं।

 

Tags: Sunil Jakhar , Punjab Pradesh Congress Committee President , PPCC President , PPCC , Congress , Punjab Congress , Davinder Singh Ghubaya , Fazilka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD