Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

पंजाब विधान सभा द्वारा पानी के स्तर में आ रही गिरावट को रोकने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास

स्पीकर द्वारा पानी की कमी के गंभीर संकट से निपटने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी के गठन का ऐलान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Mar 2021

Last updated on: Mar 04, 2021, 00:00 IST

राज्य में भूजल के गिर रहे स्तर पर चिंता जाहिर करते हुये पंजाब विधान सभा के द्वारा आज सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया जिसके अंतर्गत पंजाब सरकार को राज्य में भूजल को संभालने के लिए तुरंत कदम उठाने की अपील की गई।इस दौरान पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह ने पानी के स्तर में सुधार करने सम्बन्धी तरीकों की समीक्षा करने के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाने का ऐलान किया। राज्य में भूजल के स्तर में आ रही गिरावट सम्बन्धी विचार-विमर्श में भाग लेते हुये विधायक श्री कुलदीप सिंह वैद्य ने इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाने का सुझाव दिया जिसके उपरांत यह फैसला लिया गया। विधान सभा के स्पीकर ने तुरंत कार्यवाही करते हुये कमेटी के गठन का ऐलान किया जो तीन महीनों में रिपोर्ट पेश करेगी।स्पीकर ने कहा कि यह मामला बहुत गंभीर था और क्योंकि सदन के सदस्यों ने यह मुद्दा उठाया है, इसलिए इस मामले में दखल देना सदन का नैतिक फर्ज बनता है। 

राणा के.पी. सिंह ने पंजाब सरकार को कमेटी की सहायता के लिए जल स्रोत विभाग के प्रमुख सचिव को नियुक्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस गंभीर मामले में दखल देने के अलावा यह कमेटी भूजल के स्तर को रिचार्ज करने के तरीकों और साधनों सम्बन्धी प्रस्ताव भी पेश करेगी जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए इस मूल्यवान प्राकृतिक संसाधन को बचाया जा सके।स्पीकर के ऐलान का सर्वसम्मति से स्वागत करते हुये पूरे सदन ने मेज थपथपा के उनका धन्यवाद किया। कैबिनेट मंत्रियों श्री मनप्रीत सिंह बादल और श्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा ने विचार-विमर्श में हिस्सा लेते हुये कहा कि पानी मानव का अस्तित्व बरकरार रखने के लिए सबसे मूल्यवान संसाधन है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकार हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी की बचत करने के लिए वचनबद्ध है। दोनों मंत्रियों ने कहा कि सरकार पहले ही इस मुद्दे के प्रति सहृदय है और इस नेक कार्य को सम्पूर्ण करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।इस गंभीर मुद्दे सम्बन्धी विचार-विमर्श की शुरुआत विधायक हरमिन्दर सिंह गिल ने की जबकि विरोधी पक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा, विधायक राणा गुरजीत सिंह, श्री हरिन्दरपाल सिंह चन्दूमाजरा, श्री कुलदीप सिंह वैद्य, श्री गुरप्रताप सिंह वडाला, श्री अमन अरोड़ा, श्री कंवर संधू और अन्यों ने भी शिरकत की।

 

Tags: Rana K.P. Singh , Rana Kanwarpal Singh , Speaker Punjab Vidhan Sabha , Chandigarh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD