Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

चौधरी देवी लाल की राह पर ही चलते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया : अभय सिंह चौटाला

मेरे सामने केवल दो ही विकल्प थे हरियाणा विधानसभा का सदस्य बने रहना या किसानों के हितों के लिए अपनी सुविधाओं को त्यागना : अभय सिंह चौटाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिरसा , 03 Mar 2021

Last updated on: Mar 03, 2021, 00:00 IST

ऐलनाबाद के पूर्व विधायक एवं इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि उनकी रगों में चौधरी देवीला ल का खून है और वे उनके ही नक्शेकदम पर चलकर किसानों के हितों के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं। इनेलो नेता बुधवार को ऐलनाबाद की अनाजमंडी में किसान मजदूर एकता शक्ति मंच के बैनर तले आयोजित विशाल किसान महापंचायत में शामिल हजारों किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके सामने केवल दो ही विकल्प थे जिसमें पहला, उनके पास हरियाणा विधानसभा का सदस्य बने रहने और दूसरा किसानों के हितों के लिए अपनी सुविधाओं को त्यागना और उन्होंने चौधरी देवी लाल की राह पर चलते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि किसान आंदोलन को कमजोर करने की मंशा रखने वाले लोगों के मुंह पर तमाचा मारते हुए किसान आंदोलन को पहले से भी कहीं अधिक मजबूत बनाएं।इनेलो नेता ने कहा कि किसान संगठित होकर लंबे समय तक किसान आंदोलन को मजबूत बनाएं और अपने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल की चिंता न करें। वे उनकी गेहूं की फसल को प्रभावित नहीं होने देंगे और कंबाइन को उनके खेतों तक पहुंचाएंगे। इनेलो नेता ने भाजपा-जजपा गठबंधन को कटघरे में खड़ा करते हुए किसानों से आह्वान किया कि वे शपथ लें कि दोनों राजनीतिक दलों के मंत्रियों और विधायकों को गांवों में नहीं घुसने देंगे और यदि वे आएं तो उनसे अपने पदों से इस्तीफा देने को कहें। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि निकट भविष्य में ऐलनाबाद में उपचुनाव होंगे और वे संगठित होकर अन्य राजनीतिक दलों को सबक सिखाएं। 

उन्होंने पुरजोर कहा कि उन पर ऐलनाबाद की जनता का कर्ज है क्योंकि पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान स्वयं प्रधानमंत्री ने भी उनके खिलाफ आकर लोगों से वोट मांगे थे, मगर ऐलनाबाद की सूझवान जनता ने उन्हें ही विधायक चुना।उन्होंने अन्य राजनीतिक दलों को घेरते हुए कहा कि जो दल स्वयं को किसान हितैषी बताते थे, वे कभी भी टिकरी, गाजीपुर और सिंघु बॉर्डर पर नहीं गए और केवल घडियाली आंसू बहाते रहे। मौजूदा गठबंधन सरकार पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार ने किसानों को गेहूं व बाजरे की फसल पर एमएसपी तक नहीं दिया और आज वे किसान हितैषी बनने का ढोंग रच रही है। उन्होंने इस अवसर पर किसानों से कहा कि लोकतंत्र की बहाली के लिए भाजपा को सत्तामुक्त करने का भी संकल्प लें। कार्यक्रम के आरंभ में इनेलो नेता ने किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए 250 किसानों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इससे पूर्व किसान मजदूर एकता शक्ति मंच के पदाधिकारियों ने उन्हें किसानों की शक्ति के रूप में हल और सम्मानस्वरूप पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस संगठन के अलावा जिले के 23 अन्य विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने भी इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला को सम्मानित किया। किसान महापंचायत में पूरे सिरसा जिले से भाकियू के झंडों तले एकत्रित हजारों किसानों ने एक स्वर में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कृषि कानूनों को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग करते हुए अभय सिंह चौटाला का समर्थन किया। कलाकार मलकीत औलख एवं सोनिया मान ने भी तीनों कृषि कानूनों पर बेबाकी से अपनी राय रखी। इस अवसर पर पूनम पंडित, सुरेश कोथ, इनेलो जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, रादौर के पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा, इनेलो नेता रवि चौटाला, सुनैना चौटाला, पूर्व मंत्री भागीराम, रणधीर जोधकां, विनोद दड़बी एवं प्रकाश सिंह साहुवाला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD