Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

सीनियर नेशनल वुशू चैंपियनशिप-2021 की ओवरऑल चैम्पियनशिप ट्रॉफी पर सर्विसेज स्पोर्टस कंट्रोल बोर्ड के खिलाड़ियों का कब्जा

महिला और पुरुष सांडा स्पर्धा में 12 मेडल के साथ हरियाणा ने हासिल किया दूसरा स्थान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

घड़ूआं , 02 Mar 2021

Last updated on: Mar 02, 2021, 00:00 IST

चडी़गढ़ यूनिवर्सिटी, घड़ूआं में आयोजित 29वीं सीनियर नेशनल वुशू चैंपियनशिप-2021 में देशभर के प्रतिभागियों ने मेडल हासिल करने के लिए मुकाबलों में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। सीनियर नेशनल वुशू चैंपियनशिप में सर्विसेज स्पोर्टस कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी) के खिलाड़ियों की टीम जबरदस्त प्रदर्शन के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब रही। एसएससीबी के होनहार खिलाड़ियों ने ताऊलू स्पर्धा में 13 गोल्ड, 4 सिल्वर और 3 ब्राँज मेडल सहित कुल 20 मेडल हासिल करते हुए ओवरऑल चैंपियनंस का खिताब अपने नाम किया, वहीं मध्यप्रदेश ने दूसरे स्थान पर रहते हुए 5 गोल्ड, 10 सिल्वर और 3 ब्राँज मेड​ल सहित कुल 18 मेडल हासिल करते हुए रनरअप ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि 3 गोल्ड, 1 सिल्वर और 8 ब्राँज सहित कुल 12 मेडल के साथ मणिपुर तीसरे स्थान पर रहा। इसके अतिरिक्त सांडा स्पर्धा में भी अन्य टीमों को पछाड़ते हुए सर्विसेज स्पोर्टस कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी) की महिला और पुरुष टीम 6 गोल्ड, 1 सिल्वर और 2 ब्राँज सहित कुल 9 मेडल हासिल करते हुए ओवरऑल चैंपियनंस बनी है। वहीं हरियाणा ने 3 गोल्ड सहित कुल 12 मेडल के साथ रनरअप का खिताब हासिल किया, जबकि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की टीम ने 2 गोल्ड सहित कुल 6 मेडल अपने नाम कर तीसरे स्थान पर जगह बनाई। प्रतिस्पर्धा के समापन समारोह में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रो.वाइस चांसलर डॉ. बीएस सोही विशेष रूप से मौजूद रहेताऊलू पुरुष स्पर्धा में सर्विसेज स्पोर्टस कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी) के चैंपियंस ने अन्य टीमों को पीछे छोड़ते हुए 13 गोल्ड, 4 सिल्वर और 3 ब्राँज मेडल सहित कुल 20 मेडल प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया, जबकि मध्यप्रदेश 4 सिल्वर और 2 ब्राँज मेडल सहित कुल 6 मेडल के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के पुरुष खिलाड़ियों ने 2 सिल्वर औ 5 ब्राँज सहित कुल 7 मेडल हासिल करते हुए तीसरे स्थान पर जगह बनाई। ताऊलू महिला स्पर्धा में मध्यप्रदेश की होनहार महिला खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ 5 गोल्ड, 6 सिल्वर  और 1 ब्राँज सहित कुल 12 मेडल अपने नाम करते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि मणिपुर की लड़कियों ने 3 गोल्ड और 6 ब्राँज के साथ कुल 9 मेडल प्राप्त कर दूसरा स्थान अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त अरुणाचल प्रदेश की महिला खिलाड़ी कुल 6 मेडल के साथ तीसरे स्थान पर रही।

सांडा स्पर्धा के पुरुष वर्ग में एसएससीबी की टीम 6 गोल्ड, 1 सिल्वर और 2 ब्राँज मेडल सहित कुल 9 मेडल के साथ पहले स्थान पर रही हैए वहीं हरियाणा ने 2 गोल्ड, 3 सिल्वर और 3 ब्राँज सहित 8 मेडल के साथ दूसरा और राजस्थान ने 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्राँज सहित कुल 4 मेडल के साथ तीसरा स्थान अपने नाम किया है। सांडा स्पर्धा के महिला वर्ग में अच्छी बढ़त के साथ भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने पहले स्थान पर रहते हुए 2 गोल्ड और 2 सिल्वर सहित कुल 4 मेडल अपने नाम किए, वहीं हरियाणा की महिला टीम ने 1 गोल्ड सहित कुल 4 मेडल के साथ दूसरे स्थान पर जगह बनाई और 2 गोल्ड और 1 ब्राँज सहित कुल 3 मेडल के साथ मध्यप्रदेश की खिलाड़ियों ने तीसरा स्थान हासिल किया।पुरुष सांडा स्पर्धा के फाइनल में 90 से अधिक भारवर्ग में हरियाणा के अरुण ने जम्मू-कश्मीर के रजिंदर सिंह को 1-0 से मात देकर गोल्ड अपने नाम किया, वहीं 90 किग्रा. भारवर्ग में एसएससीबी के रजत ने एसएसबी के मनीष शर्मा को 1-0 से मात दी, जबकि 85 किग्रा. भारवर्ग में एसएससीबी के रवि ने आईटीबीपी के हरीष को 2-0 से हराकर गोल्ड हासिल किया। इसके अतिरिक्त 48, 52, 56, 60, 65, 70, 75 और 80 किग्रा. भारवर्गों में एसएससीबी के प्रवीण, एम. सुनिल सिंह, युचित शर्मा, एसएसबी के रवि पंचाल, एसएससीबी के अरुण नागर, यूपी के सूरज यादव, राजस्थान के मुकेश चौधरी, हरियाणा के नवीन ने गोल्ड मेडल हासिल किया।महिला सांडा स्पर्धा के फाइनल मुकाबलों में 45 किग्रा. भारवर्ग में आईटीबीपी की प्रियंका ने यूपी की हुमा खान को 2-1 से हराकर गोल्ड पर कब्जा किया, जबकि 48 किग्रा. भारवर्ग में मध्यप्रदेश की नमरता बत्रा ने हरियाणा की सविता को मात दी, वहीं 52 किग्रा. भारवर्ग में अरुणाचल प्रदेश की ओनिलू तेजा ने आईटीबीपी की चाओबा देवी को 2-0 से हराकर गोल्ड झटका। इसके अतिरिक्त 56, 60, 65 70 और 75 किग्रा. भारवर्ग में ऑल इंडिया पुलिस की ओइनम बदियापति चानू, मणिपुर की एन. रोशिबीना देवी, एमपी की श्रुति, आईटीबीपी की टी. मेनाका देवी और हरियाणा की पूजा काडियान ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।काबिलेगौर है सेमिफाइनल मुकाबलों में जीत दर्ज कर एसएससीबी टीम के पुरुष खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ सबसे अधिक 7 श्रेणियों (48, 52, 56, 60, 65, 85 और 90 किग्रा. भारवर्ग) के लिए फाइनल मुकाबलों में जगह बनाई था, जबकि हरियाणा ने 5 श्रेणियों तथा एसएसबी और राजस्थान ने 4-4 श्रेणियों में सेमिफाइनल जीतकर फाइनल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया था। इसके अतिरिक्त महिला सेमिफाइनल मुकाबलों में आईटीबीपी की टीम ने सबसे आगे रहते हुए 4 श्रेणियों में जीत दर्ज कर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था, वहीं हरियाणा की महिला प्रतिभागियों ने 3 श्रेणियों तथा मध्यप्रदेश और यूपी ने 2-2 श्रेणियों के तहत क्वालीफाई करते हुए फाइनल स्पर्धा के लिए दावेदारी साबित की थी।

 

Tags: Chandigarh University , Gharuan , Chandigarh University Gharuan , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu. CGC Gharuan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD