Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

जल्द गिर जाएगी प्रदेश सरकार, होंगे मध्यावधि चुनाव : औम प्रकाश चौटाला

पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले इनेलो सुप्रीमो, ऐलनाबाद में 3 मार्च को होने वाली जनसभा का दिया निमंत्रण

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हिसार , 01 Mar 2021

इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी औम प्रकाश चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश की राजनीति में जिस प्रकार के हालत बन रहे हैं, उससे स्पष्ट रूप से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश की जनता को 2024 के चुनाव का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ही गिर जाएगी और प्रदेश में मध्यावधि चुनाव होंगे इसीलिए सभी इनेलो कार्यकर्ता एकजुट होकर रूठों को मनाएं और भटके हुओं को पार्टी से जोडक़र संगठन को मजबूत करने का काम करें।पूर्व मुख्यमंत्री औमप्रकाश चौटाला सोमवार को सिरसा रोड स्थित ताऊ देवी लाल सदन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को ऐलनाबाद में तीन मार्च को होने वाली जनसभा के लिए निमंत्रण भी दिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज जाति-पाति, धर्म और मजहब से ऊपर उठकर 36 बिरादरी के लोग इक_े होकर कृषि आंदोलन के माध्यम से इन तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। इनेलो पार्टी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि हमारा तो एक ही लक्ष्य है कि चौधरी देवी लाल के सपनों को साकार करें। उन्होंने कहा कि इनेलो रूपी पौधा चौधरी देवी लाल का ही लगाया हुआ है जिसे कार्यकर्ताओं ने अपने खून से सींचा है। मगर बदकिस्मती ये रही की आपकी मेहनत का जब फल मिलना शुरू हुआ तो कुछ लुटेरे उस फल को लूट ले गए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज किसानों का आंदोलन जन-आंदोलन बन चुका है और जन आंदोलन को कभी भी दबाया नहीं जा सकता है। जो सरकार जनता की आवाज को अनसुना कर देती है, जनता भी उस सरकार को सत्ता से बाहर कर देती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चौधरी देवी लाल ने ही बुजुर्गों के सम्मान के लिए वृद्धावस्था पैंशन शुरू की थी ताकि उसे आर्थिक रूप से किसी पर निर्भर नहीं होना पड़े। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बुजुर्गों को पैंशन बनवाने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर होना पड़ रहा है, जो बहुत ही निंदनीय है।

 

Tags: Om Parkash Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD , Hisar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD