Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

नरेन्द्र सिंह तोमर ने सरस आजीविका मेला 2021 का उद्घाटन किया

पारिवारिक आय और जीवन स्तर में सुधार हेतु स्वयं सहायता समूह की भूमिका अहम: श्री तोमर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नोएडा , 26 Feb 2021

Last updated on: Feb 26, 2021, 00:00 IST

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास, पंचायती राज और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने नोएडा में आज सरस आजीविका मेला 2021 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी उपस्थित थे।उद्घाटन अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री तोमर ने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्रालय, स्वयं सहायता समूहों में और अधिक संख्या में महिलाओं को सम्मिलित करने पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों ने पारिवारिक आय में वृद्धि और जीवन स्तर में सुधार के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के आह्वान के संदर्भ में बात करते हुए श्री तोमर ने कहा कि यह लक्ष्य सिर्फ सरकार की योजनाओं और प्रयासों से हासिल नहीं होगा, लोगों की सहभागिता इसके लिए महत्वपूर्ण होगी और स्वयं सहायता समूह इस लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। उन्होंने सशक्त स्वयं सहायता समूहों से आगे आने और अन्य स्वयं सहायता समूहों की मदद करने का आह्वान किया ताकि वह भी आत्मनिर्भर बन सकें।श्री कैलाश चौधरी ने कोविड-19 महामारी के दौरान ग्रामीण महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए स्वयं सहायता समूहों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह में निर्यात गुणवत्ता का उत्पाद निर्मित करने की क्षमता है और इन समूहों की मदद से देश को आत्मनिर्भर बनाने का सपना साकार हो सकता है।

ग्रामीण विकास मंत्रालय में सचिव श्री नागेंद्र नाथ सिन्हा ने स्वयं सहायता समूह और हस्तशिल्पियों को सुझाव दिया कि ग्राहक की मांग के बारे में जाने और उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार लाएं। उन्होंने कहा कि मंत्रालय इस मेले का प्रचार प्रसार करेगा ताकि इस मेले में शामिल होने वाले सभी विक्रेताओं को बड़ी संख्या में लोगों के समक्ष अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर मिल सके।सरस आजीविका मेला 2021 का 26 फरवरी से 14 मार्च 2021 के बीच ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में 27 राज्यों से 300 से अधिक स्वयं सहायता समूह और हस्तशिल्पी भाग ले रहे हैं। इस मेले में लगभग 150 स्टॉल और 15 खानपान के स्टॉल लगाए गए हैं और 60 से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस मेले के दौरान उत्पादों की पैकेजिंग और डिजाइन, संचार संबंधी कुशलता, सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार और व्यापार से व्यापार के विपणन संबंधी प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें ग्रामीण स्वयं सहायता समूहों और हस्तशिल्पियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस मेले में सुबह 11:00 बजे से रात 8:00 बजे तक प्रतिदिन आम लोग शिरकत कर सकते हैं।मेले के उद्घाटन अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान के महानिदेशक डॉ. जी नरेन्द्र कुमार, ग्रामीण विकास मंत्रालय में अपर सचिव श्रीमती अल्का उपाध्याय और ग्रामीण विकास मंत्रालय में संयुक्त सचिव श्री चरणजीत सिंह भी उपस्थित थे।

 

Tags: Narendra Singh Tomar , Union Minister of Agriculture and Farmers Welfare , Union Minister of Food Processing Industries , BJP , Bharatiya Janata Party , Kailash Choudhary , Saras Aajeevika Mela 2021

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD