Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

यूपी से हरिद्वार जाना और आसान, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने 54 सौ करोड़ की सड़क परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Feb 2021

Last updated on: Feb 26, 2021, 00:00 IST

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने संसदीय क्षेत्र हरिद्वार में एनएचएआई की दो बड़ी परियोजनाओं का उदघाटन करते हुए कहा कि इनसे हरिद्वार से विकास की एक नई गंगा बहेगी। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्ऱेंसिंग के माध्यम से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की कुल 5400 करोड़ की दो प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने परियोजाओं का लाभ बताते हुए कहा कि, "इससे यात्रा के समय को कम करने में मदद करेगी, बल्कि पर्यावरण की ²ष्टिकोण से यह टिकाऊ भी होगी। पहले मुजफ्फरनगर(उत्तर प्रदेश) से हरिद्वार(उत्तराखंड) जाने के लिए लगभग 3 घंटे लगते थे, जबकि अब महज 1.15 घंटे लगेंगे यानी यात्रा का समय लगभग 90 मिनट कम हो जाता है। इसके अलावा प्लास्टिक अपशिष्ट पदार्थ का उपयोग कर के सर्विस रोड के 9 किलोमीटर लंबाई तक का निर्माण भी किया गया है। साथ ही लगभग 70,000 पौधों का रोपण कार्य भी किया जा रहा है। वीयूपी, आरओबी फ्लाईओवर आदि से युक्त 2.5 किम. के एलिवेटेड सेक्शन के निर्माण और 16 किम के बाईपास निर्माण के बाद कुंभ मेले और कावड़ मेले में होने वाली भीड़ भाड़ को भी टाला जा सकेगा।" उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं से सड़क दुर्घटनाओं और मृत्यु दर में भी भारी कमी आएगी। अधिकांश ब्लैक स्पॉट्स को ठीक कर दिया गया है, जिसके परिणामस्वरूप होने वाली दुर्घटनाओं एवं मृत्यु संख्या में कमी आई है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में यात्रियों की मदद हेतु पूरे राजमार्ग खंड के लिए एम्बुलेंस और गश्त दल को तैनात किया गया है। उन्नत हाईवे ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, परियोजना स्थलों पर स्थापित किये गये है जिसमें 5 कैमरा, वैरिएबल मैसेज डिस्प्ले सिस्टम और आपातकालीन संपर्क प्रणाली की सुविधा शामिल है।

डॉ. निशंक ने शिक्षा विभाग की ओर से शुरू की गई एक पहल जिसके तहत देश भर के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान (जिनमें आईआईटी, एनआईटी तथा एआईसीटीई अनुमोदित अन्य इंजीनियरिंग कॉलेज शामिल हैं) ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के साथ संबद्ध होकर, राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास के हिस्सों को अपनाने पर बल दिया गया है के बारे में भी बताया।जिन परियोजाओं का उद्घाटन हुआ, उसमें लगभग 5000 करोड़ की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-58) के तहत मुजफ्फरनगर-हरिद्वार खंड और एनएच-72 ए के छुटमलपुर-गणेशपुर तथा एएच-73 के तहत रुड़की-छुटमलपुर-गगलहेरी के 4 लेन की कुल 170 किमी लंबा निर्माण कार्य शामिल है। इसके अलावा करीब चार सौ करोड़ की लागत से अल्मोड़ा, पौड़ी-गढ़वाल और रूद्रप्रयाग को कवर करते हुए लगभग 400 करोड़ की लागत वाली 80 किमी. लंबी परियोजना शामिल है। इसके तहत अल्मोड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग-309 बी के तहत 44.10 किलोमीटर, पौढ़ी-गढ़वाल में एनएच-119 के अंतर्गत सतपुली से अगरोढा तक 32 किलोमीटर के सु²ढ़ीकरण कार्य व रुद्रप्रयाग में 900.32 मीटर लंबी टनल तथा अलकनंदा नदी पर राष्ट्रीय राजमार्ग 107 तथा राष्ट्रीय राजमार्ग 07 को जोड़ने के लिए 200 मीटर लंबे दीर्घ सेतु के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल डॉ. वी के सिंह, पशुपालन, डेयरी एवं मतस्यपालन राज्य मंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियान, उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, उत्तराखंड के सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महराज, अल्मोड़ा से सांसद अजय टम्टा, पौड़ी गढ़वाल से लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत और सहारनपुर से लोकसभा सांसद हाजी फजलुर्रहमान भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Ramesh Pokhriyal Nishank , Union Minister of HRD , BJP , Bharatiya Janata Party , The Minister of Human Resource Development

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD