Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

'युवा किसान दिवस', बॉर्डर पर युवाओं ने जताया कृषि कानून के खिलाफ विरोध

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गाजीपुर बॉर्डर , 26 Feb 2021

Last updated on: Feb 26, 2021, 00:00 IST

कृषि कानून के खिलाफ हो रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को तीन महीने से अधिक समय हो चुका है, ऐसे में किसान आंदोलन को तेज करने के लिए लगातार नई रणनीति बनाते हुए दिख रहे है। इन्ही रणनीति के अंतर्गत संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 'युवा किसान दिवस' का आयोजन किया। इसी दिवस के तहत गाजीपुर बॉर्डर पर युवाओं ने मंच को संभाला। युवाओं के योगदान को मद्देनजर रखते हुए 'युवा किसान दिवस' मनाया गया। वहीं आंदोलन के 93 दिन बॉर्डर पर युवा काफी उत्साहित दिखाई दिए, साथ ही भविष्य में होने वाली महापंचायतों को लेकर भी रणनीति बनाई गई। मंच से युवाओं ने कृषि कानून पर अपनी अपनी बात रख, इन कानूनों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।बिहार से आए कबीर राजपूत ने आंदोलन मंच से युवा किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि, "सरकार द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम को पूरी तरह से बदल कर पूंजीपतियों के हिसाब से बनाया गया है। सरकार ने इन बिलों को पारित कर यह साबित कर दिया है कि सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के हित में कार्य करके किसान मजदूर गरीब व मध्यम वर्ग का उत्पीड़न करने में जुटी है।"भारतीय किसान यूनियन के युवा अध्यक्ष गौरव टिकैत ने भी मंच से भाषण दिया, उन्होंने कृषि कानून पर बोलते हुए कहा की, "सरकार कृषि कानून पर सिर्फ भ्रम फैला कर ये साबित कर रही है कि ये जो कानून बनाए हैं, ये सही हैं।"बरेली से कुछ युवाओं ने आकर किसानों का समर्थन किया, वहीं अपने शरीर पर एक तख्ती भी लटकाई जिस पर कृषि विषय पर संदेश लिखे हुए थे।सरकार और किसान संगठनों के बीच 11 दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल सका है। दूसरी ओर फिर से बातचीत शुरू हो इसके लिए किसान और सरकार दोनों तैयार हैं, लेकिन अभी तक बातचीत की टेबल पर नहीं आ पाए हैं।दरअसल तीन नए अधिनियमित खेत कानूनों के खिलाफ किसान पिछले साल 26 नवंबर से राष्ट्रीय राजधानी की विभिन्न सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

Tags: Protest , #TakeBackFarmLaws , #IndiaSupportFarmerProtest , MSP , #FarmLaws , Farm Laws , #FarmerBills , Farmer Bills , #FarmersProtest , Farmers Protest , Bharatiya Kisan Union , BKU , APMC , Farmer Protest , #FarmerProtest , #StandWithFarmersChallenge , #Tractor2Twitter , Farmers Stir , #FarmersStandingFirm , Ghazipur border , Rakesh Tikait

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD