Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया

 

अयोध्या पहुंचे नरेश टिकैत, बोले-सरकार नहीं सुन रही, रामलला से लगाने आए गुहार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अयोध्या , 25 Feb 2021

Last updated on: Feb 25, 2021, 00:00 IST

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने गुरुवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि "हमारी लड़ाई जमीन बचाने की है और सरकार में कोई सुनवाई नहीं हो रही तो रामलला से गुहार लगाने आए हैं।" उन्होंने रामलला से केंद्र सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। इससे पहले उन्होंने हनुमानगढ़ी में भी माथा टेका। रामलला के दर्शन के बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा, "हम भी सूर्यवंशी हैं। रामलला हमारे पूर्वज हैं। उनका मंदिर बन रहा है। यह बहुत खुशी की बात है। यहां आकर बहुत अच्छा लगा। कहा कि हम तो रामलला से गुहार लगाने आए हैं।"टिकैत ने कहा, "तीन कृषि विधेयकों के खिलाफ आंदोलन को तीन महीने तीन दिन हो गए हैं, लेकिन सरकार जानबूझकर कर मामले को लंबा खींच रही है, जिससे आंदोलन प्रभावित हो और आंदोलनकारी थककर वापस चले जाएं, लेकिन हम डटे रहेंगे। मांग पूरी हुए बिना हम किसानों के बीच किस मुंह से जाएंगे। हमारे आह्वान पर बूढ़े-बुजुर्ग किसान दिन-रात आंदोलन में शरीक हुए। उन्हें हम कैसे छोड़ सकते हैं।"उन्होंने कहा, "हमें आंदोलन से उठने का मौका नहीं मिल रहा है। हम उन किसानों को क्या जवाब देंगे जो हमारे साथ हैं। सुप्रीम कोर्ट उठाना चाहे तो उठा दे। किसान संयुक्त मोर्चा के साथ सरकार वार्ता करे। कृषि कानूनों में संशोधन की जरूर हो तो वह भी करे। किसानों पर दर्ज मामले वापस हों। हम चाह रहे हैं कि बातचीत सही तरीके से हो। दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए।"उन्होंने कहा, "यहां राम मंदिर का निर्माण चल रहा है। इसमें हम लोग भी सहयोग करेंगे। सरकार हमारी बात नहीं सुन रही है तो अब रामलला की बात सुनेगी। राम के नाम पर इन्हें वोट मिला। सरकार बनी। हम लोग भी भगवान श्रीराम के हैं तो ये लोग हमारी बात को क्यों नहीं मान रहे हैं? सरकार ईमानदारी से हमसे बात करे। अपने भावी कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए टिकैत ने कहा, हम पश्चिम बंगाल भी जाएंगे और लोगों को बताएंगे की किसी को भी वोट दो, लेकिन भाजपा को नहीं। इनकी कथनी और करनी में अंतर है।"भाकियू के नेता ने कहा कि भाजपा सरकार किसान-मजदूरों की विरोधी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में किसानों के विरोध का प्रभाव दिखाई पड़ जाएगा।टिकैत ने कहा, "यह आंदोलन देशव्यापी होता जा रहा है। हम किसी पार्टी के समर्थक नहीं हैं। किसान संगठन अराजनैतिक है, लेकिन हम सभी बंगाल सहित विधानसभा चुनाव वाले दूसरे राज्यों में भी जाएंगे और जनता के बीच भाजपा सरकारों का कच्चा-चिट्ठा खोलेंगे।"

 

Tags: Protest , #TakeBackFarmLaws , #IndiaSupportFarmerProtest , MSP , #FarmLaws , Farm Laws , #FarmerBills , Farmer Bills , #FarmersProtest , Farmers Protest , Bharatiya Kisan Union , BKU , APMC , Farmer Protest , #FarmerProtest , #StandWithFarmersChallenge , #Tractor2Twitter , Farmers Stir , #FarmersStandingFirm , Ghazipur border , Rakesh Tikait

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD