Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर

 

विजय हजारे ट्रॉफी : पृथ्वी शॉ के दोहरे शतक से मुंबई को मिली बड़ी जीत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 25 Feb 2021

Last updated on: Feb 25, 2021, 00:00 IST

सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (नाबाद 227) तथा सूर्यकुमार यादव (133) की शानदार पारियों के दम पर मुंबई ने सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप डी मुकाबले में पुडुचेरी को गुरुवार को 233 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शॉ के 152 गेंदों पर 31 चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 227 तथा सूर्यकुमार के 58 गेंदों पर 22 चौकों और चार छक्कों की मदद से 133 रन की पारियों की बदौलत 50 ओवर में चार विकेट पर 457 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुडुचेरी की टीम 38.1 ओवर में 224 रन बनाकर ऑलअउट हो गई। पुडुचेरी की ओर से कप्तान दामोदरन रोहित ने 68 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से सर्वाधिक 63 रन बनाए। मुंबई की तरफ से प्रशांत सोलंकी ने पांच विकेट लिए।शॉ दोहरा शतक जड़ने के साथ ही वनडे में ऐसा करने वाले भारत के आठवें बल्लेबाज बन गए हैं। 21 वर्षीय शॉ नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में इस मुकाबले में कप्तानी कर रहे थे।शॉ के नाबाद 227 रनों की पारी 50 ओवर के क्रिकेट में किसी कप्तान की सर्वश्रेष्ठ पारी है। शॉ ने इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका के ग्रेम पोलोक का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 1974 में इस्टर्न प्रांत के लिए खेलते हुए बॉर्डर के खिलाफ नाबाद 222 रन बनाए थे।मुंबई का यह स्कोर भारत में वनडे में किसी टीम द्वारा बनाया गया सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। मुंबई ने दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ा जिसने 2015 में वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ चार विकेट पर 438 रन बनाए थे।मुंबई की पारी में विकेटकीपर बल्लेबाज आदित्य तारे ने 64 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 56 रनों का योगदान दिया। पुडुचेरी की ओर से पंकज सिंह ने दो विकेट, सागर त्रिवेदी ने एक विकेट और सुरेश कुमार ने एक विकेट लिया।पुडुचेरी की पारी में सागर त्रिवेदी ने 43 और पारस डोगरा ने 29 रन बनाए जबकि पंकज सिंह 25 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने दो विकेट, तुषार देशपांडे ने दो विकेट और यशस्वी जायसवाल ने एक विकेट लिया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Prithvi Shaw , Vijay Hazare Trophy , Jaipur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD