Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

टेस्ट में 400 विकेट लेने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज बने रविचंद्रन अश्विन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 25 Feb 2021

Last updated on: Feb 25, 2021, 00:00 IST

स्टार आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। अश्विन ने साथ ही श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के बाद सबसे तेजी से 400 विकेट लिए हैं। 34 वर्षीय अश्विन ने यहां मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को यह उपलब्धि हासिल की। अश्विन ने इंग्लैंड के बल्लेबाज जोफरा आर्चर को पगबाधा आउट करके टेस्ट क्रिकेट में अपने 400 विकेट पूरे किए।अश्विन ने अपना पहला टेस्ट विकेट नवंबर 2011 में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज डैरन ब्रावो का लिया था। इसके बाद उन्होंने अपना 50 टेस्ट विकेट नवंबर 2012 में अहमदाबाद में निकॉ कॉम्पटन का, 100 विकेट नवंबर 2013 में मुंबई में डैरेन सैमी का, 150वां विकेट नवंबर 2015 में मोहाली में इमरान ताहिर का, 200वां विकेट सितंबर 2016 में कानपुर में केन विलियम्सन का, 250वां विकेट फरवरी 2017 में हैदराबाद में मुश्फिकुर रहीम का, 300वां विकेट नवंबर 2017 में नागपुर में लाहिरू गमगे का और 350वां विकेट अक्टूबर 2019 में विशाखापटटनम में थिएनुस डिब्रुइन का लिया था।अश्विन से पहले कपिल देव, अनिल कुंबले और हरभजन सिंह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट ले चुके हैं। 

कुंबले के नाम 132 टेस्ट मैचों में 619 विकेट, कपिल देव के नाम 131 टेस्ट मैचों में 343 और हरभजन के नाम 103 टेस्ट मैचों में 417 विकेट है।अश्विन साथ ही विश्व क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज 400 विकेट लेने की भी उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने 77 मैचों में 25.01 की औसत से 2.83 के इकॉनमी रेट से टेस्ट मैच में 400 विकेट लिए हैं।उनसे आगे श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ही हैं, जिनके नाम सबसे तेजी से 400 विकेट लेने का रिकॉर्ड है।मुरलीधरन ने गॉल 2002 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 मैचों में यह कीर्तिमान स्थापित किया था। उनके बाद न्यूजीलैंड के रिचर्ड हैडली 80 टेस्ट मैचों में और दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन ने 80 टेस्ट मैचों में 400 विकेट लिया था।अश्विन ने इस उपलब्धि तक पहुंचने के दौरान उन्होंने इंग्लैंड के आलराउंडर बेन स्टोक्स को सबसे ज्यादा बार आउट किया है।अश्विन अपने अब तक के 77 टेस्ट मैचों के करियर में स्टोक्स को 11वीं बार टेस्ट में अपना शिकार बनाया है। इसके बाद उन्होंने आस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को 10 बार आउट किया है।वहीं, भारतीय आफ स्पिनर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक को नौ बार और आस्ट्रेलिया के एड कॉवेन और जेम्स एंडसरन को सात-सात बार अपना शिकार बना चुके हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , World Test Championship , Axar Patel , R. Ashwin , Rohit Sharma , Ahmedabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD