Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'स्नो- फ़ेस्टिवल' खंगसर में मुख्य सचिव, अनिल खाची ने मुख्यातिथि के रूप में की शिरक़त

दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को लाहौल पहुंचे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लाहौल , 20 Feb 2021

Last updated on: Feb 20, 2021, 00:00 IST

फ़रवरी को मुख्य सचिव खंगसर गाँव में होने वाले 'स्नो फ़ेस्टिवल' में मुख्यातिथि के रूप में  भी शिरकत की। घाटी में 'फ़ेस्टिवल ऑफ फ़ेस्टिवलस' के अन्तर्गत घाटी में कई तरह के सांस्कृतिक एवं पारंपरिक आयोजनों का सिलसिला चल रहा है। वहीं आज हिमाचल सरकार में मुख्य सचिव अनिल खाची भी अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान लाहौल पहुचे। उन्होंने आज खंगसर गांव में आयोजित ' स्नो फ़ेस्टिवल' में मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया।उन्होंने खंगसर में 17वी शताब्दी में बने राजमहल में बुद्धिस्ट परंपरा अनुसार पूजा-पाठ किया। यहाँ पर उन्हें पारम्परिक परिधान छुब्बे पहनाया गया, तथा पारम्परिक तरीके से सम्मानित भी किया गया। उनके सम्मान में लोसर के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाले पारम्परिक नृत्य-गान का मंचन पारम्परिक लोकवाद्यों  की धुन पर किया गया।तत्पश्चात मुख्य सचिव ने स्नो क्राफ़्ट की कलाकृतियों का अवलोकन करते हुए, पुरातन कलाकृतियों तथा धरोहर की वस्तुओं के स्टालों का अवलोकन किया। वे महिलमंडलो द्वारा लगाए गए पारम्परिक व्यंजनों के स्टालों पर भी गए।इसके बाद  मुख्य सचिव अनिल खाची ने मंच पर दीप प्रज्ज्वलन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक नृत्यों की प्रस्तुतियों का आनन्द लिया।

अपने संबोधन में हिमाचल के मुख्य सचिव अनिल खाची ने कहा कि लाहौल -स्पीति विंटर टूरिज्म का हब बनेगा। लाहौल में विंटर स्पोर्ट्स के लिए बहुत सम्भावनाएं हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि आने वाले दिनों में लाहौल स्पीति विंटर टूरिज्म का हब बनेगा। राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर शीतकालीन खेलें आयोजित करने के लिए अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान को एक मास्टर प्लान तैयार करने को कहा गया है, ताकि आने वाली सर्दी में विंटर गेम्ज़ का आयोजन हो सके। उन्होंने कहा कि लाहौल -स्पीति की संस्कृति और परंपरा अनूठी और समृद्ध है। अटल टनल खुलने कर बाद घाटी में जिस तरह बाहरी संस्कृति का प्रवेश होगा उससे जनजातीय संस्कृति को बचाना एक चुनौती होगा, इसके लिए लाहौल के लोगों को सतत पर्यटन को लेकर एक मॉडल विकसित करना होगा।उन्होंने कहा कि गोंदला व खंगसर के किलों का जीर्णोद्धार करने के प्रयास करने की बात कही। उपायुक्त पंकज राय की सराहना करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि कम वक्त के बाबजूद जीरो बजट पर देश के सबसे लम्बे फेस्टिवल का सफल आयोजन करना एक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि अगली बार प्लानिंग के साथ और भी बेहतर तरीके से स्नो- फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। अनिल खाची ने बर्फ से तैयार किये गए विभिन आकृतियों के अलावा पुरातन चीजों का भी अवलोकन किया।उनके साथ उनकी धर्मपत्नी रजनी खाची  भी मौजूद रही।  इस कार्यक्रम में उपायुक्त पंकज राय, एसपी मानव वर्मा सहित समस्त जिलाधिकारी मुख्य सचिव के साथ रहे।

 

Tags: Chief Secretary Himachal Pradesh , Anil Khachi , Himachal Pradesh , Shimla , Chief Secretary Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD