दुबई में आयोजित वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री -2021 के लिए 12वीं फैज़ा इंटरनेशनल चैंपियनशिप में एशियाई रिकॉर्ड कायम कर एलपीयू के फिजिकल एजुकेशन के छात्र निषाद कुमार ने भारत का गौरव बढ़ाया। निषाद ने गोल्ड मैडल के लिए सर्वश्रेष्ठ 2.06 मीटर तक जम्प किया , और पुरुषों की उच्च कूद श्रेणी-टी 46/47 में एक नया एशियाई रिकॉर्ड स्थापित किया। एलपीयू और भारत के होनहार स्टार खिलाड़ी के मुकाबले में थाईलैंड के चनाबून (1.93 मी) और उजबेकिस्तान के खसानोव (1.90 मी) रहे ।चैंपियनशिप में निषाद के पदकों की शानदार दौड़ के साथ एथलेटिक अभियान को समाप्त करते भारत के उच्च अंक थे। अन्य भारतीय एथलीटों द्वारा चमक-दमक दिखाने के बाद, निषाद से भी उम्मीदें अधिक थीं, और उन्होंने इसे साबित कर दिया।एलपीयू के चांसलर श्री अशोक मित्तल ने देश और विश्वविद्यालय के लिए गौरव बढ़ाने वाले निषाद को बधाई दी। श्री मित्तल ने साझा किया: “एलपीयू में सभी इस बात से प्रसन्न हैं कि हमारे एथलीट ने वही किया जो उनसे अपेक्षित था। हम उन्हें राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उनके भविष्य में भी शानदार प्रदर्शन करते रहने के लिए शुभकामनाएं देते हैं।" हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से संबंधित निषाद 100 % खेल छात्रवृत्ति पर एलपीयू में शारीरिक शिक्षा में स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी प्रतिभा को देखते हुए, एलपीयू ने निषाद को सक्षम बनाया है ताकि वह अपने पढ़ाई और खेल दोनों के जूनून को आगे बढ़ा सकें।निषाद का कहना है: “अपने राष्ट्रीय प्रशिक्षकों के साथ-साथ, मैं एलपीयू और यहां के प्रशिक्षकों का बहुत शुक्रगुज़ार हूं, जिन्होंने मुझे अपने क्षेत्र में परिपूर्ण होने के लिए चुना। मैं एलपीयू प्रबंधन का ऋणी हूं क्योंकि मुझे पढ़ाई और खेल दोनों के साथ आगे बढ़ते रहने के लिए छात्रवृत्ति प्रद|न की। मैंने चैंपियनशिप में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, और मैं बहुत खुश हूं कि मुझे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाने का अवसर मिला । वास्तव में, मेरी सारी मेहनत एलपीयू में सिखलाई गई शिक्षा से ही रंग लाई । उन्होंने कहा: "अब, मैं फिर से स्वर्ण जीतना चाहता हूं और पोस्टपोन हुई टोक्यो (2020) पैरालिंपिक खेलों में भी रिकॉर्ड बनाना चाहता हूं।" इसके लिए, 21 वर्षीय निषाद ने पहले ही दुबई 2019 वर्ल्ड्स में अपने कांस्य पदक के साथ भारत के लिए एक कोटा बुक किया हुआ है।दुबई के क्राउन प्रिंस (यूएई) के लोकप्रिय नाम पर जानी जाती 'फ़ैज़ा' ’चैंपियनशिप वैश्विक पेरालंपिक खेलों का एक प्रतीक बन गई है। अब यह दुबई गेट के माध्यम से दुनिया तक पहुंचने की ख्वाहिश रखने वाली सभी टीमों के लिए केंद्र बिंदु है।