सिंघु बॉर्डर पर एक प्रदर्शनकारी ने किया हंगामा, एसएचओ पर किया हमला
Web Admin
5 Dariya News
नई दिल्ली , 17 Feb 2021
Last updated on: Feb 17, 2021, 00:00 IST
सिंघु बॉर्डर पर एक प्रदर्शनकारी ने पुलिस की एक गाड़ी छीन ली और पीसीआर वैन द्वारा पीछा किए जाने पर मुकरबा चौक के पास उसने गाड़ी को फुटपाथ पर चढ़ा दिया। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारी ने समयपुर बादली के एसएचओ पर तलवार से हमला भी कर दिया। यह घटना मंगलवार रात की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में की गई है और वह नशे में था। उसने करीब मंगलवार रात 8 बजे एक पुलिसकर्मी की कार छीनी। जब पुलिस की पीसीआर वैन ने उसका पीछा किया तो उसने कार को फुटपाथ पर चढ़ा दिया और यहां तक कि एसएचओ पर तलवार से हमला कर दिया, जो उसे शांत करने की कोशिश कर रहे थे। एसएचओ को चोटें आईं हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों का यह भी कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है लेकिन दिल्ली पुलिस इस दावे की जांच कर रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई चल रही है।"