लाहौल- स्पीति के तिनंन घाटी के गोंदला (क्योंग) में,'स्नो फ़ेस्टिवल' के कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें तकनीकी शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, जनजातीय विकास मंत्री डॉ रामलाल मार्कण्डेय ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यातिथि पारम्परिक परिधान छुब्बे पहनकर कार्यक्रम में पधारे।शोभा यात्रा के साथ चलते हुए उन्होंने बर्फ़ से बनी लौ ( बारह राशियों) को दर्शाती कलाकृतियों का अवलोकन किया। बर्फ़ से बने छोरतेन, जीप, व गोंदला किले की हिमकृतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रही। अपने संबोधन में डॉ0 मार्कण्डेय ने कहा कि हमारी संस्कृति हमारे जीवन की पहचान है। लाहौल की सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने व इसे वैश्विक पर्यटन से जोड़ने में यह स्नो फ़ेस्टिवल बहुत कारगर सिध्द होगा। उन्होंने कहा कि त्योहारों का त्यौहार' स्नो फेस्टिवल का आगाज 25 जनबरी 2021 को केलांग में किया गया है जिस कड़ी में आज गोंदला में तीरंदाज़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा महिलाओं की पारम्परिक स्कीइंग सुकुल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। सुकुल का खेल क़ाफी मनोरंजक व रोमांचक रहा।इस अवसर पर डॉ मारकंडा ने पारंपरिक व्यंजनों के, लाहौली हस्तशिल्प से बनी चीजों, तथा पुरानी धरोहर को दर्शाती दुर्लभ वस्तुओँ के स्टालों का का भी अवलोकन किया।इस अवसर पर सांस्कृतिक लोकनृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। युवा मण्डल गोंदला ने ब्रो नृत्य प्रस्तुत किया।
महिला मण्डल गोंदला, थोरंग, खिनाग पुरद, दालंग, खंगसर,जागला सहित कई सांस्कृतिक दलों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दी।मंत्री रामलाल मारकंडा ने इस अवसर पर कहा कि अटल टनल के खुल जाने से लाहौल घाटी के लोगो को बर्फ़ की कैद से छुटकारा मिलने व हिमाचल प्रदेश के सवर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर 'स्नो फेस्टिवल' का आगाज हुआ है।अटल टनल के लिए श्रधेय अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान अविस्मरणीय है।उन्होने कहा कि इस फ़ेस्टिवल के माध्यम से समृद्ध ट्राइबल संस्कृति को एक मंच पर लाने व यहां के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जा रहा है। ये फेस्टिवल हर साल मनाया जायेगा । धार्मिक।पर्यटन को भी विकसित किया जाएगा।उन्होनें बताया कि सुविधाओं के अभाव में इस बार सर्दियों में पर्यटक नही पहुँच पाए। आने वाले समय में संरचनात्मक ढांचे को विकसित किया जायेगा ताकि पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। शरदकालीन खेलों में युवाओं को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा।डॉ मार्कण्डेय ने कहा कि स्पिति घाटी में भी 'स्नो फ़ेस्टिवल' के कार्यक्रम बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाए जा रहे हैं।डॉ मार्कण्डेय ने आज के कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देने वाले प्रत्येक दल को दस-दस हज़ार, व तिनंन अडवेंचर क्लब को बीस हज़ार देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर, मनाली नगर परिषद अध्यक्ष चमन कपूर, एसपी मानव वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।