Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय में गोल्डन जुबली न्यूट्रिशन गार्डन का शुभारंभ किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 07 Feb 2021

Last updated on: Feb 07, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में गोल्डन जुबली न्यूट्रिशन गार्डन का शुभारंभ किया। यह गार्डन 19 करोड़ रुपये की सीएएएसटी-एनएएचईपी परियोजना के पर्यावरण स्थिरता योजना की अवधारणा पर आधारित है, जिससे जमीन के छोटे से हिस्से में व्यवस्थित तरीके से संरक्षित खेती और प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि इन बागीचों से लोगों को उनके घर-द्वार पर पोषित आहार और पर्याप्त मात्रा में स्थूल और सूक्ष्म पोषक तत्वों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। इन बागीचों से खाद्य सुरक्षा और लोगों के आय सृजन और आजीविका में सुधार को सुदृढ़ बनाने में भी सहायता मिलेगी। ये बागीचे क्षेत्र के प्राकृतिक स्त्रोतों की देखभाल कर पर्यावरण स्थिरता में भी अहम भूमिका निभाएंगे।जय राम ठाकुर ने कहा कि न्यूट्रिशनल गार्डन की इस परिकल्पना से विद्यार्थियां को विभिन्न फलों और औषधीय पौधों के बारे में तकनीकी जानकारी प्रदान कर पर्यावरण स्थिरता में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि यह गार्डन 3250 क्षेत्र में फैला होगा, जिसमें विभिन्न खाद्य प्रजातियों तथा औषधीय व सुगंधित पौधे शामिल होंगे। पहले चरण के अंतर्गत शरद् ऋतु के दौरान सेब, आड़ू, प्लम, खुमानी, अनार और जापानी फल के 21 पौधे लगाए जाएंगे और बाद में अन्य फलों व सुगंधित औषधीय पौधों को मौसम के अनुसार रोपित किया जाएगा।विश्वविद्यालय के कुलपति एचके चैधरी ने विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों का विस्तार में ब्योरा दिया।हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, विधायक रविन्द्र धीमान और मुल्ख रोज प्रेमी, पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा और दूलो राम, वूल फेडरेश के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, जिला भाजपा अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Palampur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD