Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

लोगों ने सभी पार्टियों को मौका दिया है परन्तु उन्होंने धोखा दिया है, अब लोग 'आप' को मौका देंगे क्योंकि वह 'आप' में उम्मीद की किरण देखते हैं : राघव चड्ढा

कैप्टन अब अब तक तक के सबसे आलसी और कमजोर मुख्यमंत्री साबित हुए, आगामी चुनाव में लोग कांग्रेस को देंगे जवाब- राघव चड्ढा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Feb 2021

Last updated on: Feb 07, 2021, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी पंजाब के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने रविवार को नगर निकाय चुनाव के लिए डेरा बस्सी और रोपड़ में आप उम्मीदवारों के पक्ष में रोड शो किया। रोड शो में लोगों की काफी भीड़ उमड़ी और लोगों ने काफी समर्थन किया। रोड शो के दौरान चड्ढा ने लोगों से अपने शहरों के विकास और स्थानीय निकायों में फैले भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की। रोड शो के बाद सभा को संबोधित करते हुए चड्डा ने कहा कि पंजाब के लोग अपने  शहरों और इलाकों के विकास की उम्मीद में अकाली-बीजेपी और कांग्रेस तीनों को मौका दिया लेकिन इन पार्टियों ने पंजाब के लोगों के पीठ में छुरा घोंपा। अकालीयों और कांग्रेसियों ने लोगों की समस्याएं दूर करने के बजाय सिर्फ अपनी जेब भरी। जनता का विश्वास अब इन पार्टियों से उठ गया है। आज पंजाब के लोग सिर्फ आम आदमी पार्टी पर भरोसा कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि लोगों ने बादल और कैप्टन को कई बार मुख्यमंत्री बनाया, लेकिन उनकी जन विरोधी नीतियों ने पंजाब  का हाल खस्ता कर दिया। अकाली-बीजेपी सरकार के दौरान चल रहे माफिया राज से तंग आकर लोगों ने कैप्टन को सत्ता सौंपी, लेकिन सत्ता में आने के बाद कैप्टन खुद माफियाओं के सरगना बन गए। आज सारे माफिया कारोबार कैप्टन की निगरानी में चल रहा है। बदलाव सिर्फ इतना आया कि आज माफियाओं का कमीशन बादल के बजाय कैप्टन और कांग्रेस नेताओं के पास जाता है। अभी हाल ही में जारी एक मीडिया सर्वेक्षण ने कैप्टन सरकार को भारत की सबसे बेकार और कमजोर सरकार बताया। बेहद आश्चर्य की बात है आज पंजाब की सरकार राज्य के एक सेवानिवृत्त अधिकारी द्वारा चलाया जा रहा है और कैप्टन अमरिंदर सिंह स्वयं अपने फार्म हाउस में आराम कर रहे हैं।चड्डा ने कहा कि पंजाब के लोग कभी भी ऐसी सरकार नहीं चाहते, जिसमें माफिया राज और गुंडागर्दी का बोलबाला हो। आज कांग्रेस के मंत्री और नेता पंजाब की संपत्ति को लूट कर अपनी जेब भर रहे हैं और कानून व्यवस्था को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब के लोगों के लिए आशा  किरण लेकर आई है। लोगों का अकाली-बीजेपी और कांग्रेस से भरोसा खत्म हो गया है। लोगों की नजर में अब आम आदमी पार्टी ही बची है जो उनकी उम्मीदों और आशाओं को पूरा कर सकती है। आने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी बीजेपी-अकाली और कांग्रेस को हटाकर अपनी सरकार बनाएगी। सरकार बनने के बाद पंजाब में भी दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार का विकास मॉडल लागू किया जाएगा और दिल्ली की तरह ही पंजाब में शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी क्षेत्रों वाले सरकारी संस्थानों को मजबूत बनाकर पंजाब को फिर से समृद्ध बनाया जाएगा।

 

Tags: Raghav Chadha , AAP Punjab , AAP , Aam Aadmi Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD