Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राज्य चुनाव आयुक्त से मिला ‘आप’ प्रतिनिधिमंडल, एमसी चुनावों में पार्टी उम्मीदवारों को सुरक्षा देने का मुद्दा उठाया

नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में आप प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने एवं चुनाव में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की मांग की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Feb 2021

Last updated on: Feb 04, 2021, 00:00 IST

राज्य भर के विभिन्न जिलों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के साथ हुई हिंसा की घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए वीरवार को नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में आप प्रतिनिधिमंडल ने राज्य चुनाव चुनाव आयुक्त से मिलकर अपना ज्ञापन सौंपा। चुनाव आयुक्त को सौंपे अपने ज्ञापन में आप प्रतिनिधियों ने आप उम्मीदवारों पर नामांकन के दौरान किए गए हमले का मुद्दा उठाया और आयोग से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को सुरक्षा देने एवं  चुनाव में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की मांग की।इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के नॉमिनेशन के दौरान सत्ताधारी पार्टी के लोगों ने घोर गुंडागर्दी की और कई जिलों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को नामांकन पत्र दाखिल करने से रोका गया। सत्ताधारी पार्टी लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारु है। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से नष्ट हो गई है। सत्ताधारी कांग्रेस की गुंडागर्दी को देखते हुए निकाय चुनाव में पंजाब के लोगों और उम्मीदवारों की सुरक्षा का खतरा स्पष्ट तौर पर झलक रहा है।चीमा ने कहा कि जलालाबाद, गुरु हर सहाय, जीरा, फिऱोज़पुर, जगराओं, सुनाम, भिखीविंड, कोट इसे खां सहित कई स्थानों पर आम उम्मीदवारों को डराने-धमकाने का मामला सामने आया है। जलालाबाद में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी ने पुलिस की मदद से हमारे उम्मीदवारों के नामांकन पत्र छीन लिए और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। जलालाबाद नगर परिषद के आम आदमी पार्टी के सभी 17 वार्ड उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने के लिए जब अपने वकीलों के साथ एसडीएम के आने की प्रतीक्षा कर रहे थे, तो भीड़ द्वारा उनपर हमला किया और उनके नामांकन पत्र और अन्य दस्तावेज छीन लिए गए। उन्हें धमकी दी गई कि नामांकन दाखिल न करें। हमने स्थानीय एसएचओ के सामने भी इस मुद्दे को उठाया और हिंसा में संलिप्त लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

इसी तरह, गुरु हर सहाय की नगरपालिका परिषद में एसडीएम कार्यालय के दरवाजे बंद कर दिए गए और आप उम्मीदवारों को नामांकन पत्र दाखिल करने से रोकने के लिए कार्यालय के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। ज़ीरा में, कांग्रेस उम्मीदवार पुलिस के साथ आप  उम्मीदवारों के घर जा कर उन्हें धमकी दे रहे थे कि वे अपना नामांकन पत्र दाखिल न करें। स्थानीय विधायक के प्रभाव में स्थानीय पुलिस हमारे उम्मीदवारों को धमका रही थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन ज़ीरा में आप  उम्मीदवारों के नामांकन पत्र फाड़ दिये और उन्हें डराया-धमकाया।फिरोजपुर नगरपालिका परिषद में, एसडीएम कार्यालय के अंदर हमारे उम्मीदवारों पर कुछ उपद्रवियों द्वारा घात लगाकर हमला किया गया और उनके नामांकन पत्र एवं अन्य दस्तावेज छीन लिए गए। वहां भी हमारे उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने के लिए धमकाया गया। जगराओं में भी आप के उम्मीदवारों को सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं और उनके 'गुंडों' द्वारा धमकाया गया। हमारे उम्मीदवार को उनके निवास पर जाकर धमकी दी गई और निकाय चुनाव नहीं लडऩे के लिए मजबूर किया गया।चीमा ने कहा, बेहद शर्म की बात है कि लोकतांत्रिक मूल्यों का उल्लंघन करते हुए सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन सुनाम में आम आदमी पार्टी के एक उम्मीदवार का अपहरण कर लिया। सत्ताधारी कांग्रेस द्वारा सत्ता और सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग इस प्रकार का घृणित और दमनकारी कार्य करना बेहद निंदनीय और शर्मनाक है। प्रतिनिधियों ने कहा कि उन सभी जिलों में जहाँ उम्मीदवारों को डराने-धमकाने और हिंसा की घटना सामने आई, वहां स्थानीय विधायकों के प्रभाव में आकर स्थानीय पुलिस ने आप उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने से रोका और  चुनाव लडऩे के खिलाफ धमकी दी।आप प्रतिनिधियों ने चुनाव आयुक्त से अपील करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया को सही करने के लिए और निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए ऐसे हिंसात्मक लोगों पर कार्रवाई की जाए और तमाम हिंसा और हमले को देखते हुए हमारे उम्मीदवारों को सुरक्षा प्रदान किया जाए, ताकि वे बिना किसी भय के नगर निकाय चुनाव लड़ सकें। उन्होंने चुनाव के दौरान पंजाब के लोगों की सुरक्षा का ध्यान दिलाते हुए चुनाव आयुक्त से कहा कि बिना भय और डर के लोग वोट डाल सके इसलिए चुनाव में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाए। चुनाव आयुक्त से मिलने वाले आप प्रतिनिधियों में राज लाली गिल, संतोख सिंह सलाना, एडवोकेट गोविंदर मित्तल, परमिंदर सिंह जसवाल और एडवोकेट भुवन भल्ला शामिल थे।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD