Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा शानदार सेवाएं निभाने वाले अगली कतार के कोविड योद्धाओं और पुलिस जवानों का सम्मान

‘बसेरा ’ स्कीम के अंतर्गत सांकेतिक रूप में 6 झुग्गी-झोंपड़ी वालों को भी सौंपे दस्तावेज़

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 26 Jan 2021

Last updated on: Jan 26, 2021, 00:00 IST

72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कोविड-19 के कठिन समय के दौरान बेहतरीन सेवाएं मुहैया करवाने के लिए 24 डॉक्टरों/स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने शानदार सेवाएं निभाने वाले छह पुलिस जवानों का सम्मान देने के अलावा झुग्गी-झोंपड़ी वालों के लिए शुरू की  गई ‘बसेरा’ स्कीम के छह लाभार्थियों को सांकेतिक रूप में दस्तावेज़ सौंपे।मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कोविड के चुनौतीपूर्ण समय में शानदार सेवाएं निभाने के लिए 24 डॉक्टरों/ स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना योद्धाओं के तौर पर सम्मानित किया। इनमें पूर्व सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा, डॉ. आर.पी.एस. सिबिया, डॉ. विशाल चोपड़ा, डॉ. रुपिन्दर बख्शी, डॉ. जतिन्दर कांसल, डॉ. निधी शर्मा, डॉ. सुमित सिंह, डॉ. लवलीन भाटिया, डॉ. तृप्त कौर बिंद्रा, डॉ. बलविन्दर कौर रेखी, डॉ. हरजीत के. सिंह चावला, डॉ. अमनदीप सिंह बख्शी, डॉ. सचिन कौशल, डॉ. स्वाती कपूर, डॉ. सिमरजीत सिंह, डॉ. राजविन्दर सिंह, डॉ. कोमल परमार, मेल स्टाफ नर्स सपिन्दर पाल सिंह, आइसोलेशन वॉर्ड के इंचार्ज गुरकिरन, वॉर्ड अटेंडेंट जोगेशवर राय, स्टाफ नर्स सरबजीत कौर, ए.एन.एम. अनीता, वॉर्ड अटेंडेंट राज कुमार और फिज़ीओथैरेपिस्ट दीवान नसरूदीन शामिल हैं।इसी तरह कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने ए.आई.जी. हरकमलप्रीत सिंह खख, डी.एस.पीज़ गुरजीत सिंह, गुरचरन सिंह और अरुण शर्मा, इंस्पेक्टर इन्दरजीत सिंह, ए.एस.आईज़ पवन कुमार और कश्मीर सिंह को चीफ़ मिनिस्टर मैडल फॉर आऊटस्टैंडिंग डिवोशन-टू-ड्यूटी (समर्पण भावना के साथ बेहतरीन ड्यूटी निभाने के लिए मुख्यमंत्री मैडल) से सम्मानित किया।इसी दौरान मुख्यमंत्री ने ‘बसेरा’ स्कीम के पहले पड़ाव में पटियाला से झुग्गी-झोंपड़ी वाले 335 व्यक्तियों को मालिकाना हक देने के लिए सांकेतिक रूप में छह लाभार्थियों को ‘सन्नद’ सौंपे, जिनमें सोहन लाल, जहान सिंह, खलील अहमद, राम लाल, नितेश कुमार और नरिन्दर शामिल हैं।

 

Tags: Captain Amarinder Singh , Amarinder Singh , Punjab Congress , Republic Day , Republic Day 2021 , Republic Day India , 72nd Republic Day , 26th January , Bharat Mata Ki Jai , Vande Matram , #RepublicDay , #RepublicDay2021 , #RepublicDayIndia , #72ndRepublicDay , #26thJanuary , #BharatMataKiJai , #Vande Matram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD