Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

किसानों को तबाह न करे केंद्र, काले कृषि कानून तुरंत रद्द हों : चरनजीत सिंह चन्नी

तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने पुलिस लाईन ग्राउंड होशियारपुर में लहराया राष्ट्रीय झंडा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 26 Jan 2021

Last updated on: Jan 26, 2021, 00:00 IST

पंजाब के तकनीकी शिक्षा, पर्यटन और सांस्कृतिक मामले एवं रोजग़ार सृजन मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने आज कहा कि कृषि केवल राज्यों का विषय है, जिसमें केंद्र को बेवजह दख़ल नहीं देना चाहिए, क्योंकि केंद्र सरकार किसान विरोधी काले कानूनों को देश के किसानों पर जबरन थोपकर किसानों को तबाह कर रही है, जबकि देश स्तरीय गुस्से के मद्देनजऱ यह काले कानून तत्काल रद्द होने चाहिए।72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर स्थानीय पुलिस लाईन ग्राउंड में जि़ला स्तरीय समागम के दौरान राष्ट्रीय झंडा लहराने के उपरांत अपने भाषण में तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि केंद्र सरकार देश के अन्नदाता को इस तरह सडक़ों पर अपमानित न करके किसानों की माँगों को मानते हुए काले कानूनों को तुरंत वापस ले। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की अपनी मजऱ्ी से संवैधानिक नैतिक-मूल्यों का चोट पहुँचा रही है, जिसको रोकना समय की मुख्य माँग है। उन्होंने केंद्र सरकार से माँग की कि किसान मुद्दों को लटकाने की बजाय किसानी मसलों का निपटारा पहल के आधार पर यकीनी बनाया जाये।तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब सरकार हमेशा किसान हितैषी रही है, जिसका सुबूत मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में चल रही विभिन्न किसान कल्याण स्कीमों से सहज ही मिलता है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की कज़ऱ् माफी स्कीम ने राज्य के किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है और इस स्कीम के अंतर्गत अब तक छोटे और दर्मियाने 5.63 लाख के करीब किसानों का लगभग 4610 करोड़ रुपए का कज़ऱ् माफ किया जा चुका है।इस मौके पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए चरनजीत सिंह चन्नी ने बताया कि पंजाब सरकार राज्य में पर्यटन को और बढ़ावा देने के लिए वचनबद्ध है, जिसके अंतर्गत अलग-अलग प्रोजैक्टों पर काम चल रहा है। 

उन्होंने बताया कि राज्य के अंदर 500 करोड़ रुपए की लागत वाले पर्यटन के कार्य युद्ध स्तर पर चल रहे हैं, जिनके मुकम्मल होने से पंजाब पर्यटन के नक्शे पर उभर कर सामने आएगा। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा ऐतिहासिक और विरासती स्थानों के चेहरे को और ख़ूबसूरत रूप प्रदान कराने के साथ-साथ सैलानियों के आकर्षण वाले स्थानों का अपेक्षित विकास अमल में लाया जा रहा है। सरहिन्द में फ्लोटिंग रैस्टोरैंट सम्बन्धी पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों संबंधी मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने बताया कि नया हाईवे बनने के कारण फ्लोटिंग रैस्टोरैंट वाली पहुँच सडक़ के काम के कारण इसका विकास प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा फ्लोटिंग रैस्टोरैंट को फिर आम लोगों विशेषकर राहगीरों के आकर्षण का केंद्र बनाया जा रहा है।श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रविदास जी की यादगार ‘मीनार-ऐ-बेग़मपुरा’ सम्बन्धी चरनजीत सिंह चन्नी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा इस यादगार के लिए 103 करोड़ रुपए मंज़ूर किए जा चुके हैं और यादगार का काम भी शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि आने वाले सितम्बर महीने तक यह प्रोजैक्ट मुकम्मल कर लिया जायेगा।पंजाब के पोलीटैक्रीकों और आई.टी.आईज़ में अलग-अलग तरह के स्टाफ की नियुक्तियों सम्बन्धी तकनीकी शिक्षा मंत्री ने बताया कि पोलीटैक्निकों में लगभग सारा स्टाफ मुहैया हो चुका है, जबकि आई.टी.आईज़ में ज़रूरी पदों की पूर्ति के लिए सरकार को लिखा जा चुका है। उन्होंने बताया कि जल्द ही भर्ती प्रक्रिया को अमल में लाते हुए यह सभी पद भर दिए जाएंगे।पंजाब में बेरोजग़ारों को रोजग़ार मुहैया करवाने के प्रयासों सम्बन्धी रोजग़ार सृजन मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि इस साल एक लाख से अधिक नौकरियाँ नौजवानों को मुहैया करवाई जाएंगी, जिससे इन नौजवानों के लिए रोजग़ार के मौके यकीनी बनाए जा सकें।इससे पहले कैबिनेट मंत्री ने डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात, एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल और परेड कमांडर डी.एस.पी. गुरप्रीत सिंह गिल समेत परेड का निरीक्षण करने के उपरांत मार्च पास्ट से सलामी ली। इस मौके पर अन्यों के अलावा मुकेरियाँ से विधायक इन्दु बाला, जि़ला सैशन जज अमरजोत भट्टी, जि़ला कांग्रेस प्रधान डॉ. कुलदीप नन्दा, इम्परूवमैंट ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा आदि मौजूद थे। 

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Republic Day , Republic Day 2021 , Republic Day India , 72nd Republic Day , 26th January , Bharat Mata Ki Jai , Vande Matram , #RepublicDay , #RepublicDay2021 , #RepublicDayIndia , #72ndRepublicDay , #26thJanuary , #BharatMataKiJai , #Vande Matram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD