Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

डेनमार्क की कंपनी हार्टमैन पैकेजिंग ने पंजाब आधारित मोहन फाइबर का अधिग्रहण करके पंजाब में किया निवेश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Jan 2021

Last updated on: Jan 21, 2021, 00:00 IST

डेनमार्क की पैकेजिंग कंपनी हार्टमैन ने मोहन फाइबर्स को 125 करोड़ रूपए के शुरूआती निवेश के साथ अधिग्रहण करके पंजाब में निवेश किया है। अर्नेस्टो, अध्यक्ष साऊथ अमेरिका एंड एशिया हार्टमैन ग्रुप ने पंजाब की मुख्य सचिव श्रीमती विनी महाजन के साथ भेंट की। श्री अर्नेस्टो ने बताया कि उन्होंने पंजाब में निवेश के अनुकूल माहौल को देखते हुए पंजाब में मोहन फाइबर्स के मौजूदा प्लांट को खरीदा है और उन्होंने राज्य में अपनी मौजूदगी का विस्तार करने के लिए अपनी भविष्य की निवेश योजनाओं को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि कंपनी राज्य में फलों और सब्जीयों की पैकिंग के बाजार की संभावनाएं भी तलाशने की योजना बना रही है। मुख्य सचिव ने उन्हें आश्वासन दिया कि कंपनी को राज्य सरकार और इन्वेस्ट पंजाब की ओर से पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा।डेनमार्क में 1917 में स्थापित हुई यह हार्टमैन कंपनी मोल्डेड फाइबर ऐग पैकेजिंग की दुनिया की सबसे अग्रणी कंपनी है जहां लगभग 2200 कर्मचारी काम करते हैं। यह कंपनी सानोवो ग्रीन पैक के नाम से दक्षिण अमेरिका में फलों की पैकेजिंग की अग्रणी निर्माता कंपनी भी है और यह मोल्डेड फाइबर पैकेजिंग का उत्पादन करने के लिए तकनीक निर्माण में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। 

यह यूरोप, दक्षिण अमेरिका और उत्तरी अमेरिका जैसे प्रमुख बाजारों सहित दुनिया भर के बाजारों में मोल्डेड फाइबर पैकेजिंग की बिक्री करती है। हार्टमैन की मोल्डेड फाइबर ऐग पैकेजिंग औद्योगिक खाद संयंत्रों में खाद बनाने के लिए भी प्रमाणित है। यह एफएससी एमआईएक्स प्रमाणित और कार्बन न्यूट्रल ऐग पैकेजिंग भी उपलब्ध करवाती है।मोहाली जिले में स्थित मोहन फाइबर प्रोडक्ट्स लिमिटेड फलों, मुर्गी पालन और फूड सर्विस उद्योग के लिए मोल्डिड फाइबर पैकेजिंग उपलब्ध करवाने वाले में अग्रणी था। डेनमार्क आधारित कंपनी हार्टमैन की तरफ से भारतीय बाजार में प्रवेश करने का यह कूटनीतिक कदम था जिससे अपनी मौजूदा क्षमता का विस्तार करके कंपनी का विकास हो सके और अतिरक्त संभावनाऐं पैदा हो सकें। अपनी योजनाओं से कंपनी खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में वेल्यू चेन को जोड़ेगी जहां पंजाब पहले से ही अग्रणी है। इन्वेस्ट पंजाब सभी नियामक मंजूरियां देने में कंपनी को सुविधा प्रदान करेगा। इन्वेस्ट पंजाब पंजाब प्रदेश सरकार की निवेश प्रोत्साहन एजेंसी है और यह एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की नियामक मंजूरियां देने के लिए वन स्टॉप सेंटर है। अपने निरंतर प्रयासों और कड़ी मेहनत से इन्वेस्ट पंजाब ने खुद को भारत के विभिन्न राज्यों की 26 निवेश प्रोत्साहन एजेंसियों में से एक ‘शीर्ष प्रदर्शनकारी’ के रूप में दर्जा हासिल किया है।बहुत ही आकर्षक और अधिक संभावनाओं वाले भारतीय बाजार में प्रवेश करने के लिए कई बहुराष्ट्रीय कंपनियां पंजाब से शुरूआत करती हैं। हार्टमैन के पंजाब में आने से डेनमार्क पंजाब में आने वाला 11वां देश बन गया है जहां की कंपनीयों ने पिछले 4 वर्षों में राज्य में निवेश किया है जो राज्य के अनुकूल निवेश माहौल और नीति ढांचे का एक प्रमाण है।

 

Tags: Vini Mahajan , Chandigarh , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Rajat Agarwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD