Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

पटियाला जिले में चल रहे नाजायज माइनिंग वाले स्थानों पर हरपाल सिंह चीमा ने साथियों समेत की छापेमारी, कैप्टन को बताया खनन माफिया का सरगना

रेत समेत हर तरह के माफिया के लिए कैप्टन और उसके मंत्री व विधायक जिम्मेदार-नीना मित्तल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 21 Jan 2021

Last updated on: Jan 21, 2021, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी पंजाब में चल रहे माइनिंग माफीए के राज का मामला आने वाले विधान सभा के सैशन में उठाते हुए माफिया के सरगना बने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पर्दाफाश करेंगे। यह बयान आज ‘आप’ के वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह ने पटियाला जिले के घनौर हलके के गांवों में चल रहे अवैध माइनिंग वाले स्थानों का दौरा करने के मौके मीडिया को संबोधन करते पेश किए। इस मौके उनके साथ प्रदेश खजांची नीना मित्तल, गुरप्रीत संधू, विक्की घनौर भी शामिल थे।हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी प्रनीत कौर के पार्लियामेंट हलके पटियाला में शराब माफिया, खनन माफिया और विभिन्न तरह के माफिया कैप्टन के आशीर्वाद से चल रहे है। उन्होंने कहा कि पंजाब भर में चल रहे हर माफीए के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह, मंत्री और विधायक जिम्मेदारी हैं, जिन्होंने माफियों के साथ हिस्सापत्ती सांझी की हुई है। उन्होंने कहा कि जिले में कैप्टन सरकार की हिदायतों पर जिला प्रशासन ने आंखों पर पट्टी बांधी हुई है। गांवों में 30-30 फुट गहरी नाजायज माइनिंग की जा रही है। 

इस मौके मीडिया की उपस्थिति में गांव वासियों ने बताया कि जब वह खनन माफिया का विरोध करते हैं तो उन पर पुलिस द्वारा झूठे पर्चे दर्ज करके उनको थाने में बंद कर दिया जाता है। लोगों ने दो बच्चों को हरपाल सिंह चीमा के साथ मिलवाते हुए कहा कि इनके पिता ने माइनिंग माफिया के लिए आवाज उठाई थी, तो उस पर मामला दर्ज करके जेल में बंद कर दिया है।हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि लोगों के साथ हो रही हर तरह की धक्केशाही का आम आदमी पार्टी की ओर से विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आने वाले विधान सभा सैशन में पटियाला जिले समेत पंजाब भर में चल रहे माफिया राज का मुद्दा उठाएगी। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि सब कुछ मीडिया में आने के बाद भी कैप्टन साहेब को दिखाई नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि खनन माफिया के विरुद्ध आवाज उठाने वालों पर दर्ज किए जा रहे झूठे पर्चों का मामला डीजीपी को पत्र लिखकर उनके पास भी उठाएंगे। उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल की ओर से शुरू किए गए खनन माफिया मॉडल को अब कैप्टन साहेब आगे बड़ा रहे हैं। पहले माफिया से बादल परिवार मोटे पैसे लेते रहे हैं और अब कैप्टन साहेब अपनी जेब भर रहे हैं। इस मौके पप्पू, अमर सैनी, हरजीत सेहरा, इस्लाम अली, दिनेश मेहता, मनदीप सराओ, रतनीश जिन्दल उपस्थित थे।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Neena Mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD