Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ब्रिस्बेन टेस्ट : शार्दूल-सुंदर ने आस्ट्रेलिया को बड़ी बढ़त लेने से रोका

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ब्रिस्बेन , 17 Jan 2021

Last updated on: Jan 17, 2021, 00:00 IST

शार्दूल ठाकुर (67) और वॉशिंगटन सुंदर (62) के बीच सातवें विकेट के लिए हुई 123 रनों की शतकीय और बहुमूल्य साझेदारी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां के गाबा इंटरनेशनल स्टेडियम में आस्ट्रेलिया के साथ जारी चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को अपनी पहली पारी में 336 रन का स्कोर बनाया। आस्ट्रेलिया ने इसके जवाब में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए हैं और उसे अब तक 54 रनों की बढ़त हासिल हो चुकी है। भारत ने आस्ट्रेलिया को उसकी पहली पारी में 369 रनों पर समेट दिया था और इस लिहाज से आस्ट्रेलिया को पहली पारी में केवल 33 रनों की ही बढ़त मिल पाई, जोकि एक समय करीब 150 रनों की बढ़त लेता हुआ दिखाई दे रहा था।तीसरे दिन स्टंप्स के समय डेविड वार्नर 20 और मार्कस हैरिस एक रन बना नाबाद लौटे। वार्नर ने 22 गेंदों पर अब तक तीन चौके लगाए हैं जबकि हैरिस ने 14 गेंदों का सामना किया है।इससे पहले, भारत ने दो विकेट पर 62 रन से आगे खेलते हुए तीसरे दिन के खेल की शुरूआत की। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने दो और चेतेश्वर पुजारा ने अपनी पारी को आठ रन से आगे बढ़ाया।दोनों बल्लेबाजों ने संभल कर खेलते हुए तीसरे विकेट के लिए 45 रन जोड़े। पुजारा का विकेट 105 के कुल योग पर गिरा। 94 गेंदों पर दो चौके लगाने वाले पुजारा को जोस हाजलेवुड ने आउट किया। इसी तरह कप्तान का विकेट 144 के कुल योग पर गिरा। कप्तान ने 93 गेंदों का सामना कर तीन चौके लगाए।इसके बाद बल्लेबाजी करने आए मयंक अग्रवाल और ऋषभ पंत ने लंच तक भारत को कोई और झटका नहीं लगने दिया और भारत ने चार विकेट पर 161 रन के साथ लंच की समाप्ति की। लंच के समय अग्रवाल 38 और पंत चार रनों पर नाबाद थे।लंच के बाद भारत ने अग्रवाल और पंत का विकेट गंवाया। अग्रवाल टीम के 161 के कुल योग पर आउट हुए। अग्रवाल ने 75 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया। वहीं पंत 186 के कुल योग पर आउट हुए। पंत ने 29 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 23 रन बनाए।अग्रवाल और पंत के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए शार्दूल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर ने चायकाल तक भारत को छह विकेट पर 253 रनों तक पहुंचाया। 

चायकाल के समय तक सुंदर 38 रनों पर और ठाकुर 35 रनों पर नाबाद थे और दोनों बल्लेबाज सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर चुके थे।चायकाल के बाद ठाकुर और सुंदर ने टेस्ट करियर में पहली बार अपना-अपना अर्धशतक पूरा किया और सातवें विकेट के लिए महत्वपूर्ण शतकीय साझेदारी की और भारत को 300 रनों के पार पहुंचाया।शार्दूल और सुंदर आस्ट्रेलिया में सातवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं।भारत के लिए सातवें विकेट के लिए जनवरी 2019 के बाद पहली शतकीय साझेदारी हुई है। इससे 2018-19 में ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने सिडनी में 204 रन जोड़े थे।आस्ट्रेलिया में सातवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी का इससे पहले का रिकार्ड काफी पुराना है। 1947-48 में जब आजाद भारत की टीम पहली बार विदेशी दौरे पर आस्ट्रेलिया गई थी तब विजय हजारे और हेमू अधिकारी ने एडिलेड में 132 रन जोड़े थे।इसके अलावा 1991-92 सीरीज में मोहम्मद अजहरुद्दीन और मनोज प्रभाकर ने सातवें विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी की थी।शार्दूल टीम के 309 के कुल स्कोर पर सातवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। उन्हें पैट कमिंस ने बोल्ड मारा। ठाकुर ने 115 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्के लगाए।इसके बाद भारत का आठवां विकेट नवदीप सैनी (5) के रूप में 320 के स्कोर पर, नौवां विकेट सुंदर के रूप में 328 के स्कोर पर जबकि अंतिम 10वां विकेट 336 के स्कोर पर मोहम्मद सिराज (13) के रूप में गिरा।टी नजटराजन नौ गेंदों पर एक रन बनाकर नाबाद रहे। सुंदर ने 144 गेंदों पर सात चौके और एक छक्का लगाया।इसके साथ ही सुंदर भारत के लिए डेब्यू टेस्ट में तीन या उससे अधिक विकेट लेने के अलावा अर्धशतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। सुंदर ने ब्रिस्बेन में अर्धशतक लगाने के अलावा 89 रन देकर तीन विकेट भी लिए।इससे पहले, भारत के लिए टेस्ट मैच में वाकया 1947-48 सीरीज में हुआ था। आजाद भारत की टीम पहली बार जब आस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी तब दत्तू फडकर ने ऑलराउंडर के तौर पर सिडनी टेस्ट के साथ डेब्यू किया था।फडकर ने 51 रनों की पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 101 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके लगाए थे। इसके बाद फडकर ने 10 ओवर में दो मेडन सहित 14 रन देकर आस्ट्रेलिया के तीन विकेट भी लिए थे।आस्ट्रेलिया की ओर से जोश हाजलेवुड ने पांच और कमिंस तथा मिशेल स्टार्क ने दो-दो जबकि नाथन लॉयन ने एक विकेट लिया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Australia , Brisbane , Brisbane Cricket Ground , The Gabba , Shardul Thakur , Washington Sundar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD