Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अग्रणी कतार में डटे हैल्थ केयर वर्करों का कोरोना टीकाकरण शुरू करने के लिए तैयारियाँ मुकम्मल- बलबीर सिद्धू

अग्रणी कतार में डटे हैल्थ केयर वर्करों का कोरोना टीकाकरण शुरू करने के लिए तैयारियाँ मुकम्मल- बलबीर सिद्धू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Jan 2021

Last updated on: Jan 15, 2021, 00:00 IST

कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने कोरोना टीकाकरण प्रोग्राम शुरू करने के लिए तैयारियाँ मुकम्मल कर ली हैं जिसके अंतर्गत सबसे पहले हैल्थ केयर वर्करों (केंद्रीय, राज्य और सशस्त्र बलों की मैडीकल सेवाएं) का टीकाकरण उनकी सहमति से राज्य के 59 स्थानों पर किया जायेगा।स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण 16 जनवरी 2021 को शुरू किया जा रहा है और टीके की ख़ुराक की पहली खेप सभी जि़ला कोल्ड चेन स्टोरों को पहले ही बाँटी जा चुकी है। इन टीकों के प्रयोग सम्बन्धरी स्वास्थ्य कर्मचारियों और अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है। इससे पहले टीकाकरण प्रक्रिया को सुचारू ढंग के साथ चलाने के लिए सभी स्थानों पर भारत सरकार के निर्धारित सुरक्षा मापदण्डों (एस.ओ.पीज़) के अनुसार एक टीकाकरण अभ्यास भी किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिफऱ् रजिस्टर्ड लाभार्थीयों (हैल्थ केयर वर्करों), जिनके विवरण कोविन पोर्टल पर दर्ज हैं, का ही टीकाकरण किया जायेगा।जिलों को सप्लाई की गई कोरोना वैक्सीन की ख़ुराकों सम्बन्धी विवरण देते हुए स. सिद्धू ने बताया कि जि़ला अमृतसर को 20,880, बरनाला को 41,60, बठिंडा को 12,430, फरीदकोट को 5,030, फ़तेहगढ़ साहिब को 4,400, फाजिल्का को 4,670, फिऱोज़पुर को 6,200, गुरदासपुर को 9,790 को, होशियारपुर को 9,570, जालंधर को 16,490, कपूरथला को 4,600, लुधियाना को 36,510, मानसा को 3,160, मोगा को 2,600, पठानकोट को 5,860, पटियाला को 11,080, रूपनगर को 6,360, संगरूर को 7,660, एस.ए.एस. नगर को 13,640, एस.बी.एस. नगर को 5,300, श्री मुक्तसर साहिब को 5,420 और तरनतारन जिले को 8,210 ख़ुराकों का वितरण किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि हैल्थ केयर वर्करों के लिए वैक्सीन की ख़ुराकों का वितरण डाटाबेस के आधार पर अनुपात में किया गया है और प्रत्येक साइट पर अधिक से अधिक 100 लाभार्थीयों का टीकाकरण किया जायेगा।उन्होंने आगे कहा कि जिन टीकाकरण साईटों पर पहली ख़ुराक मुहैया करवाई जा चुकी है, ऐसी साईटों पर 28 दिनों बाद दूसरी ख़ुराक देने के लिए प्रोटोकॉल के अनुसार ज़रूरी योजना बनाई जायेगी।जि़क्रयोग्य है कि पंजाब सरकार द्वारा चरणबद्ध ढंग से टीकारकरण की योजना बनाई गई है जिसके लिए हैल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाईन वर्कर, बुज़ुर्ग (50 साल से अधिक उम्र वाले) और 50 साल से कम उम्र और सह-रोगों वाली आबादी प्राथमिक समूह हैं।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Health and Family Welfare Minister , Punjab , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Punjab Congress , Punjab Government , Government of Punjab , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD